राजनीति

देवरिया को ₹305 करोड़ की सौगात, सीएम योगी ने 80 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

लेखक: AIR Lucknow अंतिम अपडेट: 16 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
देवरिया को ₹305 करोड़ की सौगात, सीएम योगी ने 80 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद देवरिया के सलेमपुर एवं भाटपार रानी विधान सभा क्षेत्रों में ₹305 करोड़ रुपए लागत की 80 लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर श्री योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, नियुक्ति-पत्र, टूल किट व सहायता राशि का वितरण भी हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के सुशासन का परिणाम है कि गरीब को बिना मांगे राशन, बिजली, आवास, शौचालय और नौजवान को रोजगार व सरकारी नौकरी मिल रही है। सरकार ने साढ़े 9 साल में साढ़े 9 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार में देवरिया विकास के नित नए प्रतिमान स्थापित करते हुए आगे बढ़ रहा है।

A
AIR Lucknow

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।