अपराध

देवरिया में कार ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर:ड्राइवर फरार, टक्कर के बाद कार सड़क किनारे गड्ढे में पलटी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
देवरिया में कार ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर:ड्राइवर फरार, टक्कर के बाद कार सड़क किनारे गड्ढे में पलटी

देवरिया में सोमवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार कार ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। दुर्घटना के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे में बजाज की गली निवासी शुभम अग्रवाल (28) पुत्र प्रदीप अग्रवाल और दीपक अग्रवाल (36) घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने दोनों को महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र का है। देवरिया-भीखमपुर मार्ग पर हुआ हादसा हादसा देवरिया-भीखमपुर मार्ग पर बड़हरा चौराहे से पहले हुआ। शुभम और दीपक अलग-अलग बाइक से देवरिया की ओर आ रहे थे। इसी दौरान देवरिया की तरफ से बिहार की ओर जा रही कार ने दोनों बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देखकर चालक कार छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया मौके पर जुटे लोगों ने घायल शुभम और दीपक को तत्काल महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

वहां दोनों का उपचार शुरू किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी जुटाई। ट्रैक्टर से गड्ढे से निकाली कार कार गड्ढे में पलटने के कारण उसे बाहर निकालने में पुलिस को परेशानी हुई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पड़ोस के गांव से ट्रैक्टर मंगवाया गया।

इसके बाद ट्रैक्टर की मदद से कार को गड्ढे से बाहर निकाला गया। पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों बाइकों और कार को कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।