राजनीति

देवास में बलराम कृषि महोत्सव और किसान मेले का आयोजन, 11 प्रगतिशील किसान सम्मानित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
देवास में बलराम कृषि महोत्सव और किसान मेले का आयोजन, 11 प्रगतिशील किसान सम्मानित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया संबोधित, किसानों को रबी फसलों की उन्नत किस्मों

आधुनिक कृषि तकनीकों और प्राकृतिक खेती की दी गई जानकारी

देवास, अक्टूबर 12: जिले में कृषि उपज मंडी परिसर में बलराम कृषि महोत्सव एवं जिला स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसानों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देवास के किसान आधुनिक तकनीक और प्राकृतिक खेती में नवाचार कर रहे हैं।

मेले में कृषि वैज्ञानिकों ने रबी फसलों की उन्नत किस्मों और कम पानी में अधिक उत्पादन की तकनीकों की जानकारी दी। आधुनिक कृषि यंत्रों, सिंचाई प्रणालियों और प्राकृतिक खेती की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कृषि, पशुपालन और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।

--------

बाइट: रायसिंह सेंधव — भाजपा जिला अध्यक्ष, देवास

बाइट- नारायण सिंह सेंधव — किसान

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।