राजनीति

देवास के चंदाना पहुंचे उमंग सिंघार, जहरीली शराब से जान गंवाने वालों के परिजनों को कांग्रेस ने दी 50-50 हजार रुपये की सहायता

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
देवास के चंदाना पहुंचे उमंग सिंघार, जहरीली शराब से जान गंवाने वालों के परिजनों को कांग्रेस ने दी 50-50 हजार रुपये की सहायता

मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार देवास जिले के ग्राम चंदाना पहुंचे, जहां उन्होंने जहरीली शराब की घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से बातचीत कर उनके प्रति संवेदना जताई और दुख की इस घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

कांग्रेस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, कांग्रेस विधायक दल की तरफ से प्रत्येक मृतक के परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री से भी बात कर प्रत्येक प्रभावित परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की।

नेता प्रतिपक्ष ने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग भी उठाई। उन्होंने पीड़ित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने और मामले में जवाबदेही सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया।

कांग्रेस ने कहा कि इस कठिन समय में पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उनके लिए आर्थिक सहायता तथा न्याय की मांग उठाती रहेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।