अपराध

देवास- नवदुर्गा से पहले उज्जैन संभागायुक्त ने लिया माताजी की टेकरी में तैयारियों का लिया जायजा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
देवास- नवदुर्गा से पहले उज्जैन संभागायुक्त ने लिया माताजी की टेकरी में तैयारियों का लिया जायजा

अधिकारियों ने मार्ग व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये किए। संभागायुक्त आशीष सिंह ने निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रत्येक प्रमुख स्थल पर शुद्ध पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर श्री सिंह ने तैयारियों को लेकर बताया कि जैसे-जैसे श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी, उसी अनुपात में क्राउड मैनेजमेंट लागू किया जाएगा। इसके लिए दो होल्डअप एरिया तैयार किए गए हैं। प्रशासन का यह लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं को कम से कम होल्डअप एरिया में रखा जाए और श्रद्धालुओं को गतिशील बनाए रखा जाए।

कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुलभता के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। क्षेत्र में अतिरिक्त सीसीटीवी निगरानी कैमरे स्थापित किए गए हैं। साथ ही, धूप और गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए मार्गों पर समुचित छांव हेतु टेंट और जमीन पर कार्पेट बिछाने की व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है।

पुलिस अधीक्षक श्री गेहलोद ने कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में बताया कि नगर निगम भवन के समीप सुव्यवस्थित पार्किंग स्थल चिन्हित किया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की विषम स्थिति से त्वरित गति से निपटने के लिए पुलिस बल लगाया गया है। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार भी उपस्थित रहे।

उन्होंने नगरीय प्रशासन द्वारा की जा रही स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य नागरिक सुविधाओं के संबंध में जानकारी साझा की।

🎙️ जनता का संदेश का मत

श्रीमान् एवं श्रीमति, जब भी किसी विवाद या असहमति का सामना हो, तो शांत मन से समाधान खोजें—कानूनी मार्ग, मध्यस्थता या संवाद। हिंसा से कभी लाभ नहीं मिलता, पर सहानुभूति और समझ से समाज में शांति बढ़ती है। आपसी सम्मान और सहयोग से हम सभी मिलकर एक सुरक्षित, समावेशी और सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।