देवास में विजयादशमी पर हुआ शस्त्र पूजन, मंत्री तुलसी सिलावट पूजा में शामिल हुए
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
विजयादशमी के पावन पर्व पर जिला पुलिस लाइन देवास में पारंपरिक एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री तुलसीराम सिलावट उपस्थित रहे।
शस्त्र पूजन की इस परंपरा को पूर्ण श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न किया गया। कार्यक्रम में माननीय कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री तुलसीराम सिलावट,सांसद श्री महेन्द्र सोलंकी,विधायक हाटपीपल्या श्री मनोज चौधरी,महापौर नगर निगम श्रीमती गीता अग्रवाल,भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रायसिंह सेंधव,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला आटारिया एवं प्रशासन से पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद,प्रभारी कलेक्टर देवास श्री दलीप कुमार, एडीएम श्री संजीव जैन,एडीएम श्री शोभाराम सोलंकी,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री गजेंद्र सिंह वर्धमान,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती सौम्या जैन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री हरनारायण बाथम, एवं वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद ने विजयादशमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। शस्त्र पूजन का यह आयोजन परंपरा के साथ-साथ हमें अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण और अनुशासन का संदेश भी देता है।
माननीय कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री तुलसीराम सिलावट ने विजयादशमी पर्व पर जिलेवासियों को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि यह पर्व हमें सदैव धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने पुलिस बल के अनुशासन, सेवा और समर्पण की सराहना करते हुए जनसेवा के लिए निरंतर तत्पर रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संपूर्ण पुलिस परिवार की ओर से जिलेवासियों को विजयादशमी की मंगलकामनाएँ दी गईं।
बाइट केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट