विदेश

देवउठनी एकादशी आज, शादियों का सीजन कल से शुरू:इस साल 11 और अगले साल 96 शुभ दिन, मई-जून में सबसे ज्यादा 34 मुहूर्त

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
देवउठनी एकादशी आज, शादियों का सीजन कल से शुरू:इस साल 11 और अगले साल 96 शुभ दिन, मई-जून में सबसे ज्यादा 34 मुहूर्त

आज, 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी से शादियों का सीजन शुरू हो गया है। पहला मुहूर्त कल, 21 नवंबर को है। इस साल नवंबर में 4 और दिसंबर में 7 शुभ तारीखें हैं। आखिरी मुहूर्त 12 दिसंबर को है। अगली शुभ तारीख जनवरी 2027 में रहेगी। अगले साल 15 जनवरी से शादियां शुरू होंगी। सालभर में कुल 96 दिन शुभ रहेंगे।

सबसे ज्यादा 34 तारीखें मई और जून में मिलेंगी। अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में कोई मुहूर्त नहीं रहेगा, क्योंकि इन महीनों में देवशयन होता है। 16 दिसंबर से धनुमास, 15 जनवरी से फिर शुरू होंगी शादियां 16 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में आने से धनुमास यानी खरमास शुरू होगा। इस दौरान शादियों के शुभ मुहूर्त नहीं होते हैं।

14 जनवरी की रात सूर्य के मकर राशि में जाते ही खरमास खत्म होगा और 15 जनवरी से फिर शादियां शुरू हो जाएंगी। चार महीने बाद भगवान विष्णु को जगाते हैं, इसलिए नाम देवउठनी एकादशी धार्मिक परंपरा के अनुसार, जून-जुलाई में आषाढ़ महीने की एकादशी पर भगवान विष्णु के शयन की पूजा होती है। इसलिए इसे देवशयनी एकादशी कहते हैं।

मान्यता है कि इसके बाद भगवान चार महीने योगनिद्रा में रहते हैं। इस दौरान शादी और गृह प्रवेश के मुहूर्त नहीं होते। नवंबर में कार्तिक शुक्ल एकादशी पर भगवान विष्णु को जगाया जाता है। इसलिए इसे देवउठनी एकादशी कहते हैं। इस दिन तुलसी विवाह होता है। इसमें भगवान विष्णु के शालग्राम रूप को दूल्हा और तुलसी को दुल्हन की तरह सजाते हैं।

शाम को मंडप में पूजा और विवाह की रस्में पूरी की जाती हैं। इसी दिन से शादियों का सीजन भी शुरू हो जाता है। सोर्स - प्रो.

रामनारायण द्विवेदी, बनारस डॉ. गणेश मिश्र, असम डॉ. मृत्युंजय तिवारी, उज्जैन

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।