देवास में सुरक्षित बचपन अभियान, विद्यार्थियों को बाल अधिकारों और साइबर सुरक्षा की जानकारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम, न्यायाधीशों ने पॉक्सो एक्ट और किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों से कराया अवगत
देवास, नवंबर 05: जिले में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें न्यायाधीश विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम और साइबर कानूनों की जानकारी दे रहे हैं। सरस्वती ज्ञानपीठ विद्यालय में सिविल न्यायाधीश नेहा उपाध्याय और जिला न्यायाधीश नरेंद्र पटेल ने विद्यार्थियों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया।
वहीं पैरा लीगल वॉलंटियर नितिन गुप्ता ने ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए। एक से छह नवंबर तक चल रहे अभियान का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।
----
बाइट - नेहा उपाध्याय – सिविल न्यायाधीश बाइट - नरेंद्र पटेल – जिला न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण