व्यापार

डेयरी किसानों की बल्ले-बल्ले, उत्पादन 69% बढ़ा, देश के ये 5 राज्य सबसे आगे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
डेयरी किसानों की बल्ले-बल्ले, उत्पादन 69% बढ़ा, देश के ये 5 राज्य सबसे आगे

भारत में दूध का उत्पादन लगातार बढ़ रहा है. इसका फायदा देश के करोड़ों डेयरी किसानों और ग्रामीण परिवारों को मिल रहा है.

पिछले 10 साल में देश में दूध उत्पादन करीब 69% बढ़कर 247.87 मिलियन टन पहुंच गया है.

इसके साथ ही भारत दुनिया के सबसे बड़े दूध उत्पादक देश के रूप में अपनी जगह बनाए हुए है.

हालांकि, उत्पादन बढ़ने का मतलब यह नहीं है कि बाजार में दूध की कीमतें तुरंत कम हो जाएंगी.

क्योंकि दूध के दाम मांग, सप्लाई, पशुओं के चारे और दूसरे खर्चों पर भी निर्भर करते हैं.

26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस से पहले जारी सरकारी फैक्टशीट के मुताबिक, 2014-15 में भारत में 146.31 मिलियन टन दूध का उत्पादन हुआ था, जो 2024-25 में बढ़कर 247.87 मिलियन टन हो गया.

दुनिया के कुल दूध उत्पादन में भारत की हिस्सेदारी करीब 25% है.

दूध उत्पादन में कौन-से 5 राज्य है सबसे आगे?

देश के कुल दूध उत्पादन में पांच राज्यों की हिस्सेदारी 54.09% है. इनमें उत्तर प्रदेश सबसे आगे है. वहीं, राज्यों का योगदान इस प्रकार है.

उत्तर प्रदेश: 15.66%

राजस्थान: 14.82%

मध्य प्रदेश: 9.12%

गुजरात: 7.78%

महाराष्ट्र: 6.71%

प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता भी बढ़ी

दूध उत्पादन बढ़ने के साथ देश में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता में भी इजाफा हुआ है. 2014-15 में यह 319 ग्राम रोजाना थी, जो 2024-25 में बढ़कर 485 ग्राम हो गई.

वहीं, प्रति पशु सालाना औसत दूध उत्पादन 1,640 किलोग्राम से बढ़कर 2,800 किलोग्राम पहुंच गया.

कितने ग्रामीण परिवारों को मिलता है रोजगार?

डेयरी क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था का एक अहम हिस्सा है. देश के करीब 8.5 करोड़ ग्रामीण परिवार इससे अपनी आजीविका चलाते हैं.

बड़ी बात यह है कि इस डेयरी से जुड़े काम करने वाले लोगों में करीब 70% महिलाएं हैं.

भारत के डेयरी सहकारी नेटवर्क में 22 दुग्ध महासंघ और 241 जिला

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।