अपराध

ढाका में हाई अलर्ट जारी, सात जगहों पर बम धमाके, 200 से अधिक चेकपॉइंट पर पुलिस की तलाशी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
ढाका में हाई अलर्ट जारी, सात जगहों पर बम धमाके, 200 से अधिक चेकपॉइंट पर पुलिस की तलाशी

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में कई जगहों पर बम घमाकों की खबर सामने आई है. इसके कारण अफरातफरी का माहौल देखने को मिल रहा है.

यहां शुक्रवार की नमाज के बाद सिलसिलेवार ढंग से एक के बाद एक कई जगहों पर देशी बम के धमाके हुए. इस दौरान काफरुल पुलिस स्टेशन के सामने खड़ी एक बस में आग लगा दी गई.

इन धमाकों के बाद राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस मौके पर सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुट गई है. वहीं, पूरी राजधानी में हाई अलर्ट की घोषणा है.

जांच के क्रम में पुलिस ने 200 से अधिक चेकपॉइंट तैयार किए हैं. इसके साथ गश्त बढ़ा दी है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को ढाका के जात्राबाड़ी, मालिबाग, मोहाखाली, मोगबाजार, बाबुबाजार, रामपुरा और न्यू मार्केट इलाकों में कच्चे बम धमाके होने की रिपोर्ट सामने आई.

इन घटनाओं में कम से कम तीन लोग के घायल होने की सूचना है. इसके अलावा काफरुल पुलिस स्टेशन के सामने खड़ी एक बस में रात करीब 10 बजे आग लग गई. अभी तक घटना में किसी के हताहत की सूचना सामने नहीं आई है.

अलग-अलग क्षेत्र में बम विस्फोट पुलिस के मुताबिक, जात्राबाड़ी पुलिस स्टेशन के करीब शाम करीब 7:30 बजे तीन से चार कच्चे बम फटे. इसमें एक शख्स घायल हुआ. मालिबाग और मोहाखाली में भी फ्लाईओवर से कॉकटेल बम फेंके गए.

बाबुबाजार फ्लाईओवर के नीचे एक विस्फोट में दो लोग घायल हुए. मोगबाजार और रामपुरा में भी धमाके की घटना सामने आईं. न्यू मार्केट इलाके में ढाका कॉलेज के सामने भी विस्फोट हुआ.

वहां किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. 200 से अधिक जगहों पर चेकपोस्ट तैयार इन घटनाओं के बाद DMP ने राजधानी में 200 से अधिक चेकपोस्ट तैयार किए.

अतिरिक्त उपायुक्त नियाज मेहदी के अनुसार, इनका लक्ष्य लोगों की सुरक्षा को तय करना है. इसके साथ ही वाहनों की जांच और पुलिस पेट्रोलिंग जारी है.

DMP के तहत, शनिवार सुबह 10 बजे तक बीते 24 घंटे में अलग-अलग अभियानों के दौरान 515 लोगों को गिरफ्तार किया गया. वहीं 47 मामले दर्ज किए गए. हालांकि, पुलिस ने बताया कि ये आंकड़े पूरे शहर में चलाए गए अभियानों से जुड़े हैं.

ये भी पढ़ें: फतेहगढ़ साहिब में CM रेखा गुप्ता ने नवाया शीश, ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ में होंगी शामिल

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

🎙️ जनता का संदेश का मत

हिंसा के क्षणों में हम सभी को याद रखना चाहिए कि शांति और संवाद सबसे शक्तिशाली हथियार हैं। जब भय और गुस्सा हमें घेर ले, तो शांतचित्त होकर कानूनी रास्तों और सामुदायिक संवाद पर भरोसा करें। पीड़ितों के प्रति सहानुभूति दिखाना, उनके दर्द को समझना और सहायता के हाथ बढ़ाना समाज को एकजुट करता है। केवल हिंसा से बचने के लिए नहीं, बल्कि एक ऐसे भविष्य के लिए जहाँ आपसी सम्मान और समझदारी से संघर्षों का समाधान हो।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।