विदेश

धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत

शनिवार को सऊदी अरब का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट धमाके से गूंज उठा. इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है. थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

यह जानकारी न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने जारी की है.

धमाका यमन के ईरान समर्थित हूति विद्रोहियों के ग्रुप की ओर से दागी गई मिसाइल हमलों में तेजी के बीच हुआ. इससे ठीक दो दिन पहले एक हमले में एयरपोर्ट पर ही तीन लोगों की मौत हो गई थी.

हॉस्पिटल के सू्त्रों ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया है कि रियाद एयरपोर्ट पर हमले में घायल 5 लोग इंटेंसिव केयर में हैं.

सऊदी सरकार के अधिकारियों और देश के सिविल एविएशन अथॉरिटी ने फिलहाल धमाके पर किसी तरह का कमेंट करने से मना कर दिया है.

साथ ही किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी एयरलाइंस से संपर्क करें. फ्लाइट अपडेट लेते रहें.

सुरक्षा की दृष्टी से एयरलाइंस ने बदले शेड्यूल

इधर, सिक्योरिटी के हालात को देखते हुए कई एयरलाइंस ने अपने शेड्यूल में चेंज किया है.

एतिहाद एयरवेज और कतर एयरवेज ने अपने हब को रियाद से जोड़ने वाली कई फ्लाइट्स को रद्द किया है. कुछ कैंसिलेशन सोमवार तक के लिए हैं. यह धमाका इस हफ्ते की शुरुआत में हुए हमले के बाद हुआ है. इनमें तीन लोगों की मौत हो गई थी.

कई अन्य घायल हुए थे.

सऊदी अरब के नेशनल कैरियर सउदिया के एक विमान को नुकसान पहुंचा था.

उन हमलों के चलते कई एयरलाइंस ने सऊदी के लिए सर्विस को रोक दिया है, या फिर अनिश्चितकालीन सस्पेंशन पर डाल दिया है.

ऐसे में यह धमाका और हमले ऐसे वक्त हुए हैं, जब रियाद में एक बड़े एनर्जी और इन्वेस्टमेंट कॉन्फ्रेंस होने वाली है.

15 अक्टूबर तक बढ़ाया फ्लाइट्स का कैंसिलेशन

हिंदुस्तान टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि फ्लाइट्स का कैंसिलेशन 15 अक्टूबर 2026 तक बढ़ा दिया गया है.

एयरलाइन ने कहा है कि अगर प्रभावित यात्री अपनी बुकिंग रद्द करते हैं, तो उन्हें पूरा रिफंड दिया जाएगा. साथ ही पूरे घटनाक्रम

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।