अपराध

धमतरी में चार चोरियों का आरोपी रायपुर से पकड़ा गया:मजार, मस्जिद और दुकान में की थी चोरी, दानपेटी और मोटरसाइकिल बरामद

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
धमतरी में चार चोरियों का आरोपी रायपुर से पकड़ा गया:मजार, मस्जिद और दुकान में की थी चोरी, दानपेटी और मोटरसाइकिल बरामद

धमतरी जिले के सिहावा और नगरी क्षेत्र में किराना दुकान, मस्जिद-मजार की दान पेटियों और मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में संलिप्त एक फरार आरोपी को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान छोटू सोनवानी (27) निवासी स्कूलपारा, सिहावा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक दान पेटी, 3,305 रुपए नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। रायपुर में मिली लोकेशन, पुलिस ने पकड़ा पुलिस के अनुसार, थाना सिहावा में चोरी के मामले दर्ज होने के बाद से छोटू सोनवानी की तलाश की जा रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी की लोकेशन रायपुर में मिली, जिसके बाद टीम वहां रवाना हुई।

पुलिस ने रायपुर से आरोपी को हिरासत में लेकर सिहावा थाने लाया और पूछताछ की। इस दौरान क्षेत्र में हुई चोरी की कई घटनाओं में उसकी संलिप्तता सामने आने की बात पुलिस ने कही है। किराना दुकान से 19 हजार रुपए चोरी करने की बात कबूली पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने 19 जून 2026 को बाजार चौक स्थित मुरारी किराना दुकान की पेटी में रखे 19 हजार रुपए चोरी करना स्वीकार किया।

इसके अलावा 26 अगस्त 2026 को दानीबांधा स्थित मजार की दान पेटी और 7 अक्टूबर 2026 को बाजार चौक स्थित मस्जिद की दान पेटी चोरी करने की बात भी बताई। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मस्जिद की दान पेटी से निकाली गई चिल्लर राशि सिहावा पहाड़ी में छिपाकर रखी थी। बाइक चोरी का मामला भी आया सामने पूछताछ के दौरान पाईकभांठा क्षेत्र से आई-स्मार्ट मोटरसाइकिल चोरी करने की घटना का भी खुलासा हुआ।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बताए गए स्थान से एक दान पेटी, 3,305 रुपए नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी को जेल भेजा गया पुलिस ने छोटू सोनवानी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ के दौरान सिहावा और नगरी क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं से जुड़े तथ्य सामने आए हैं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।