धामी के हलोग में सदियों पुरानी परंपरा, दीपावली के दूसरे दिन खेला गया पत्थरों का अनोखा मेला
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शिमला से करीब 30 किलोमीटर दूर धामी के हलोग में दीपावली के दूसरे दिन सदियों पुरानी पत्थर के मेले की परंपरा निभाई जाती है। करीब 400 वर्षों से आयोजित हो रहे इस अनूठे मेले को देखने के लिए दूरदराज के गांवों से सैकड़ों लोग एकत्रित होते हैं। मेले से पहले पूर्ववर्ती धामी रियासत के महल में कुल देवता भगवान नरसिंह की पूजा-अर्चना की जाती है।
इसके बाद गाजे-बाजे के साथ शाही सवारी सती चौरा पहुंचती है, जहां पत्थरबाजी का खेल शुरू होता है। परंपरा के अनुसार दो टोलियों के बीच पत्थर फेंके जाते हैं और जिस पक्ष के किसी व्यक्ति को पत्थर लगने से सबसे पहले खून निकलता है, उसी समय पत्थरबाजी रोक दी जाती है। मान्यता है कि पहले यहां मां भद्रकाली को नरबलि दी जाती थी, लेकिन धामी रियासत की रानी ने सती होने से पहले इस प्रथा को बंद करने का आदेश दिया था।
इसके बाद नरबलि की जगह पत्थर के मेले की परंपरा शुरू हुई। पत्थर लगने से निकले रक्त का तिलक मां भद्रकाली के चबूतरे पर लगाया जाता है। इस खेल में परंपरागत रूप से पूर्ववर्ती शाही परिवार से जुड़े सदस्य ही भाग लेते हैं। आस्था, उत्साह और ऐतिहासिक विरासत से जुड़ा यह आयोजन धामी की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान बना हुआ है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
धामी के हलोग में दीपावली के दूसरे दिन आयोजित पत्थरों का अनोखा मेला, जिसे 400 वर्ष से परंपरा के रूप में निभाया जा रहा है, एक सांस्कृतिक धरोहर है। यह मेला पुरानी रीति-रिवाज़ों और स्थानीय कारीगरी को दर्शाता है, जहाँ पत्थर के खेल और शाही सवारी के साथ त्योहार मनाया जाता है। इस खबर का महत्व है क्योंकि यह क्षेत्रीय इतिहास और परंपरा को उजागर करती है, जो पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है: यह स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करता है, रोजगार सृजित करता है और