राजनीति

धान खरीद पर भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला, 3200 रुपये प्रति क्विंटल देने की मांग

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
धान खरीद पर भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला, 3200 रुपये प्रति क्विंटल देने की मांग

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने धान खरीद की दर और लक्ष्य में कटौती पर उठाए सवाल, हेमंत सोरेन सरकार पर साधा निशाना, किसानों को 3200 रुपये प्रति क्विंटल देने तथा खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।

Short Headline: धान खरीद पर भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला, 3200 रुपये प्रति क्विंटल देने की मांग

13 नवंबर, जमशेदपुर: झारखंड में धान खरीद की दर और लक्ष्य में कटौती को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने हेमंत सरकार पर किसानों से वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए 3200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने की मांग की है।

शुक्रवार को जमशेदपुर के साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार इस वर्ष किसानों से 2550 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदेगी, जबकि विधानसभा चुनाव के दौरान 3200 रुपये प्रति क्विंटल देने का वादा किया गया था। उन्होंने धान खरीद का लक्ष्य 6 लाख टन से घटाकर 4 लाख टन किए जाने पर भी सवाल उठाए।

डॉ. गोस्वामी ने धान क्रय केंद्रों पर नमी के नाम पर कटौती, भ्रष्टाचार और बिचौलियों की सक्रियता पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने राज्य सरकार से धान खरीद की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य देने की अपील की।

बाइट- डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

💡 पृष्ठभूमि (Background)

धान खरीद पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने झारखंड सरकार की धान खरीद की दर और लक्ष्य में कटौती पर सवाल उठाया और किसानों को 3200 रुपये प्रति क्विंटल देने की मांग की। यह विषय राज्य में कृषि नीतियों और किसानों की आजीविका से जुड़ा है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि धान खरीद सरकार की प्रमुख कृषि सहायता योजनाओं में से एक है, और इसकी दर में बदलाव सीधे किसानों की आय और बाजार पर असर डालता है। यदि सरकार दर बढ़ाती है तो किसानों की आमदनी बढ़ेगी, बाजार में धान की कीमत स्थिर रहेगी, जबकि कटौ

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।