राज्य

धनबाद नगर निगम की बैठक में 55 वार्ड पार्षदों ने छठ घाटों की व्यवस्था सुधारने पर दिया जोर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
धनबाद नगर निगम की बैठक में 55 वार्ड पार्षदों ने छठ घाटों की व्यवस्था सुधारने पर दिया जोर

महापर्व छठ से पहले धनबाद नगर निगम की बैठक, 55 वार्डों के पार्षदों ने क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत, घाटों की व्यवस्था दुरुस्त करेगा नगर निगम, पहुंच पथ की मरम्मत और रोशनी की होगी समुचित व्यवस्था।

Short Headline: धनबाद नगर निगम की बैठक में 55 वार्ड पार्षदों ने छठ घाटों की व्यवस्था सुधारने पर दिया जोर

Location: Government , Planning , Culture , Festival

नगर निगम बैठक, धनबाद, अजय

महापर्व छठ से पहले धनबाद नगर निगम की बैठक

55 वार्डों के पार्षदों ने क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

घाटों की व्यवस्था दुरुस्त करेगा नगर निगम

पहुंच पथ की मरम्मत और रोशनी की होगी व्यवस्था

एंकर लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर धनबाद नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी 55 वार्डों के पार्षद शामिल हुए और छठ घाटों की साफ-सफाई, पहुंच पथ की मरम्मत और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था को लेकर विशेष चर्चा की।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ 01. धनबाद नगर निगम बोर्ड की बैठक में छठ महापर्व की तैयारियों के साथ शहर के सभी 55 वार्डों की समस्याओं और विकास कार्यों की समीक्षा की गई। छठ पूजा को देखते हुए प्रमुख घाटों की साफ-सफाई, पथों की मरम्मत और पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था को प्राथमिकता देने पर चर्चा हुई।

बाइट- संजीव सिंह, महापौर, धनबाद नगर निगम

वीओ 02. बैठक के बाद नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने बताया कि छठ पूजा से पहले सभी जरूरी तैयारियां पूरी करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि घाटों की पर छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।

बाइट- आशीष गंगवार, नगर आयुक्त, धनबाद नगर निगम

अंतिम वीओ छठ महापर्व को लेकर धनबाद नगर निगम ने शहर के प्रमुख घाटों पर बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। नगर निगम का लक्ष्य है कि पर्व से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालु स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण में भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर सकें।

धनबाद ने अजय कुमार सिन्हा की रिपोर्ट।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।