धनतेरस से लेकर दीपावली तक सोलन में बदलाव यातायात प्लान, पुलिस की चप्पे चप्पे पर नज़र
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नवंबर 06, सोलन (हिमाचल प्रदेश): धनतेरस से लेकर दीपावली तक जिला प्रशासन सोलन ने लोगो की सुविधा के लिए यातायात प्लान में बदलाव किए हैं। इन बदलावों के तहत आज से लेकर 8 नवम्बर दीपावली तक माॅल रोड़ वाहनों के लिए प्रातः 9 बजे से रात्रि 9ः30 बजे तक बंद रहेगा। केवल आपातकालीन वाहनों की सेवाओं के लिए माॅल रोड़ खुलेगा इसके अलावा राजगढ़ से आने वाली बसें कोटलानाला चौक तक ही आ सकती हैं।
वहीं अन्य बड़े वाहनों को शामती बाईपास से गुजरना होगा ताकि सोलन शहर में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। सोलन पुलिस मौके पर स्थिति पर नज़र बनाए हुए है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमेश शर्मा स्वयं पुलिस बल के साथ बाजार का निरीक्षण कर रहे हैं व बाहरी राज्यों से आ रहे व्यापारियों व अन्य लोगों पर पुलिस की पैनी नजर रखी जा रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमेश शर्मा ने बताया कि शहर के यातायात प्लान को लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत बदला गया है। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सादे कपड़ों में भी पुलिस हर गतिविधि पर नज़र बनाए हुए है। उन्होंने लोगों से इस दौरान अधिक आभूषण पहनकर बाजार में ना आने की सलाह दी है ताकि चोरों/जेब कतरों से बचा जा सके।
वहीं किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सीसीटीवी व ड्रोन से नजर रखी जा रही है।
बाईट: रमेश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सोलन