धनतेरस पर Gen Z ने बदला खरीदारी का रिवाज, जानें कहां कर रहे निवेश?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
धनतेरस को हमेशा से सोना-चांदी खरीदने और घर में सुख-समृद्धि लाने के त्योहार के रूप में देखा जाता है.
इस दिन लोग अपनी क्षमता के अनुसार कीमती धातुओं और दूसरी संपत्तियों में पैसा लगाते हैं.
अब नई पीढ़ी के बीच इस परंपरा का तरीका धीरे-धीरे बदल रहा है.
मिलेलियनल और Gen Z केवल सोने के गहने या सिक्के खरीदने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि डिजिटल निवेश के विकल्पों की तरफ भी कदम बढ़ा रहे हैं.
अब उनके लिए धनतेरस पर निवेश का मतलब सिर्फ कोई कीमती चीज खरीदना नहीं, बल्कि भविष्य के लिए संपत्ति तैयार करना भी है.
SIP और शेयर बाजार में भी बढ़ रही दिलचस्पी
डिजिटल प्लेटफॉर्म ने युवाओं के लिए निवेश करना पहले के मुकाबले आसान बना दिया है.
अब छोटी रकम से भी म्यूचुअल फंड, शेयर बाजार और दूसरे वित्तीय विकल्पों में निवेश शुरू किया जा सकता है.
युवा निवेशक एक साथ बड़ी रकम लगाने के बजाय हर महीने SIP के जरिए नियमित निवेश करना पसंद कर रहे हैं.
उनका ध्यान केवल एक संपत्ति खरीदने के बजाय अलग-अलग निवेश विकल्पों में पैसा बांटने पर है. इससे लंबे समय में निवेश पोर्टफोलियो को संतुलित रखने में मदद मिल सकती है.
सोने की खरीदारी के साथ Gold ETF की ओर बढ़ा रुझान
पहले धनतेरस पर लोग ज्वैलर्स की दुकान से सोने के सिक्के, बिस्कुट या गहने खरीदते थे.
इसके बाद उन्हें घर की तिजोरी या बैंक लॉकर में सुरक्षित रखा जाता था.
हालांकि, फिजिकल गोल्ड खरीदने पर मेकिंग चार्ज, सुरक्षा और स्टोरेज जैसी परेशानियां भी होती हैं.
नई पीढ़ी इन मुश्किलों से बचने के लिए Gold ETF और गोल्ड म्यूचुअल फंड जैसे विकल्प अपना रही है.
इनके जरिए निवेशक बिना सोना घर में रखे उसकी कीमतों में होने वाले बदलाव से जुड़ सकते हैं.
इससे गहनों के मेकिंग चार्ज और सोने की शुद्धता को लेकर होने वाली चिंता भी नहीं रहती.
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar