विदेश

धनतेरस पर इंदौर के प्राचीन धन्वंतरि मंदिर में उमड़े श्रद्धालु , आयुर्वेद सम्मेलन में 20 आयुर्वेदाचार्यों का हुआ सम्मान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
धनतेरस पर इंदौर के प्राचीन धन्वंतरि मंदिर में उमड़े श्रद्धालु , आयुर्वेद सम्मेलन में 20 आयुर्वेदाचार्यों का हुआ सम्मान

धनतेरस पर इंदौर के आड़ा बाजार स्थित करीब 250 वर्ष पुराने भगवान धन्वंतरि मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर भगवान धन्वंतरि का पंचामृत से महाभिषेक और विशेष श्रृंगार किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दिव्य जड़ी-बूटियों और औषधियों से पूजन-अर्चन कर श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

मंदिर में दिनभर विशेष पूजा और आरती का क्रम चलता रहा। मंदिर ट्रस्ट द्वारा श्रद्धालुओं को आरोग्य प्रसादी और औषधियों का वितरण भी किया गया। मान्यता है कि होलकर शासनकाल में प्लेग महामारी के दौरान इस मंदिर की स्थापना कराई गई थी। वहीं धनतेरस पर जी.एस.आई.टी.एस सभा-गृह में मध्यप्रदेश आयुर्वेद सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें आयुर्वेद के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 20 विद्वानों और विशेषज्ञों का सम्मान किया गया।

------ बाइट – मानवेंद्र त्रिवेदी, ट्रस्टी, धन्वंतरि मंदिर, इंदौर

बाइट – रिचा त्रिवेदी, श्रद्धालु, इंदौर

💡 पृष्ठभूमि (Background)

धनतेरस पर इंदौर के प्राचीन धन्वंतरि मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, जहाँ भगवान धन्वंतरि का पंचामृत से महाभिषेक और विशेष श्रृंगार किया गया। साथ ही, आयुर्वेद सम्मेलन में 20 आयुर्वेदाचार्यों का सम्मान किया गया। यह घटना धार्मिक परंपरा और आयुर्वेदिक ज्ञान के संगम को दर्शाती है, जिससे आध्यात्मिक और स्वास्थ्य के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ती है। ऐसे कार्यक्रम से स्थानीय समाज में एकता और सांस्कृतिक पहचान मजबूत होती है, और आयुर्वेदिक चिकित्सा के प्रति विश्वास बढ़ता है, जिससे आम जनता के स्वास्थ्य और

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।