देश

धनतेरस पर कैलाश विजयवर्गीय ने बेचा अपनी दुकान पर किराना सामान, कहा - देश में चहुँ ओर उत्साह का माहौल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
धनतेरस पर कैलाश विजयवर्गीय ने बेचा अपनी दुकान  पर किराना सामान, कहा - देश में चहुँ ओर उत्साह का माहौल

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धनतेरस पर परम्परागत रूप से अपनी पुश्तैनी किराना दुकान पर बैठे जहां उन्होंने ग्राहकों को सामान भी तौलकर दिया। काकीजी की दुकान के नाम से प्रसिद्ध इस किराना दुकान का संचालन श्री विजयवर्गीय के परिवार द्वारा ही किया जाता है।

इस मौके पर विजयवर्गीय ने संवाददाताओं से कहा कि मेरा जन्म और दुकान का जन्म एक साथ हुआ था। ये पूरी कॉलोनी हमारा परिवार है और पारिवारिक संबंध सभी ग्राहकों से निभाए जाते हैं, और आज के दिन इस दुकान पर बैठना अनूठा सुकून देता है।

इस अवसर पर दूरदर्शन से विशेष बातचीत में श्री विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश चहुं ओर प्रगति कर रहा है, और हर सेक्टर में उत्साह का माहौल है। उन्होंने दूरदर्शन के सभी दर्शकों को आगामी दीपावली की बधाई भी दी।

बाइट-

कैलाश विजयवर्गीय

(कैबिनेट मंत्री मप्र)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कैलाश विजयवर्गीय, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, ने धनतेरस पर अपनी पारंपरिक किराना दुकान पर ग्राहकों को सामान तौलकर दिया। यह घटना उनके परिवार की पाई गई दुकान, जिसे काकीजी की दुकान कहा जाता है, के संचालन को दर्शाती है। यह विषय दर्शाता है कि राजनेता भी अपने मूल से जुड़कर स्थानीय परंपराओं को बनाए रखते हैं। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि नेता अपने कार्यस्थल पर भी जनता के साथ सीधे संपर्क में रहते हैं, जिससे विश्वास और पारदर्शिता बढ़ती है। इससे आम जनता को यह विश्वास होता है कि उनके नेता

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।