राजनीति

धनतेरस के कारण पंचायती राज चुनाव की तारीखें बदलीं:डीडवाना-कुचामन में अब 5 नवंबर को होगी वोटिंग, चौथे चरण में कोई बदलाव नहीं

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
धनतेरस के कारण पंचायती राज चुनाव की तारीखें बदलीं:डीडवाना-कुचामन में अब 5 नवंबर को होगी वोटिंग, चौथे चरण में कोई बदलाव नहीं

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया है। पहले, दूसरे और तीसरे चरण में वोटिंग पहले के कार्यक्रम से एक दिन पहले की गई है। पहले चरण में अब जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य की वोटिंग 22 अक्टूबर, पंच-सरपंच की वोटिंग 24 अक्टूबर को होगी। दूसरे चरण में जिला परिषद सदस्य की वोटिंग 28 अक्टूबर, पंच-सरपंच की वोटिंग 30 अक्टूबर को होगी।

तीसरे चरण में जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य के लिए वोटिंग 3 नवंबर को होगी। जबकि 3605 पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए वोटिंग 5 नवंबर को होगी। पहले धनतेरस (6 नवंबर) के दिन वोटिंग शेड्यूल थी। धनतेरस के दिन इन पंचायतों में उपसरपंच की वोटिंग होगी। डीडवाना-कुचामन में 2 चरणों में होगा चुनाव डीडवाना-कुचामन जिले में पंचायती राज चुनाव 2 चरणों में होंगे।

जिले की कुल 298 ग्राम पंचायतों के लिए 1,190 मतदान बूथ बनाए जाएंगे। तीसरे चरण में मकराना, पीलवा, नावां, परबतसर और ईटावा बामनिया में चुनाव होगा। चौथे चरण में लाडनू, डीडवाना, मौलासर और कुचामन सिटी में चुनाव होगा। तीसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए 3 नवंबर और पंच-सरपंच के लिए 5 नवंबर को चुनाव होंगे।

चौथे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए 14 नवंबर और पंच-सरपंच के लिए 16 नवंबर को चुनाव होंगे। तीसरे चरण में 5 पंचायत समितियों की 130 ग्राम पंचायतों में वोट डाले जाएंगे, जिसके लिए 538 बूथ तय हैं। मकराना (25), पीलवा (24), नावां (31), परबतसर (24) और ईटावा-बामनिया (26) की पंचायतें इसमें शामिल हैं।

चौथे चरण में 4 पंचायत समितियों की 168 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा, जिसके लिए 652 बूथ बनाए जाएंगे। लाडनूं (44), डीडवाना (47), मौलासर (36) और कुचामन सिटी (41) की पंचायतें इसमें शामिल हैं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।