व्यापार

Dhanteras Jewellery Offers: 20% मेकिंग छूट या फ्री सोने का सिक्का, कौन सा फायदेमंद?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Dhanteras Jewellery Offers: 20% मेकिंग छूट या फ्री सोने का सिक्का, कौन सा फायदेमंद?

धनतेरस के मौके पर सोना खरीदना कई परिवारों के लिए खास परंपरा है.

इस दौरान ज्वैलरी शोरूम ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के ऑफर पेश करते हैं.

सोने के गहनों की मेकिंग चार्ज पर छूट मिल रही है, तो कहीं खरीदारी के साथ मुफ्त गोल्ड कॉइन दिया जा रहा है.

ऐसे में ग्राहकों के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर कौन-सा ऑफर चुनने से उनकी जेब को ज्यादा फायदा होगा.

धनतेरस पर कई ज्वैलर्स खरीदारी के साथ ग्राहकों को मुफ्त सोने का सिक्का भी दे रहे हैं. खरीदारी की रकम के अनुसार इस सिक्के का वजन अलग-अलग हो सकता है.

आमतौर पर 0.5 से 1 ग्राम तक के गोल्ड कॉइन दिए जा रहे हैं.

मौजूदा कीमतों के उदाहरण के अनुसार, 24 कैरेट के 1 ग्राम सोने के सिक्के की कीमत करीब 13,500 रुपये बताई गई है.

ऐसे में मुफ्त मिलने वाले सिक्के की कीमत लगभग 5 हजार से 13 हजार रुपये तक हो सकती है.

इसके अलावा, सोने की कीमत भविष्य में बढ़ने पर इसकी कीमत में भी इजाफा हो सकता है.

खरीदारी से पहले किस बात का रखें ध्यान?

दोनों ऑफर में बेहतर विकल्प चुनने के लिए ग्राहकों को अपनी खरीदारी की रकम, मेकिंग चार्ज और मुफ्त मिलने वाले सिक्के का वजन समझना चाहिए.

अगर आप महंगे या भारी गहने खरीद रहे हैं, तो मेकिंग चार्ज पर छूट फायदेमंद हो सकती है.

वहीं, मुफ्त मिलने वाला गोल्ड कॉइन ज्यादा मूल्य का हो तो दूसरा ऑफर बेहतर साबित हो सकता है.

खरीदारी से पहले दोनों ऑफर का पूरा हिसाब लें और अंतिम बिल की तुलना करें.

साथ ही सिक्के की शुद्धता, हॉलमार्क और ऑफर की शर्तों की जानकारी जरूर लें. इससे त्योहार की खरीदारी में बेहतर बचत की जा सकती है.

मेकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत छूट से कितनी होगी बचत?

सोने के गहने खरीदते समय ग्राहकों को सोने की कीमत के अलावा मेकिंग चार्ज भी देना पड़ता है.

यह चार्ज गहने को बनाने और उसका डिजाइन तैयार करने क

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।