मनोरंजन

धनुष ने ‘जेलर 2’ को बताया ब्लॉकबस्टर, बोले- हर रजनीकांत फैन जरूर देखे फिल्म

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
धनुष ने ‘जेलर 2’ को बताया ब्लॉकबस्टर, बोले- हर रजनीकांत फैन जरूर देखे फिल्म

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की तमिल एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'जेलर-2' गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. थलाइवा की 172वीं फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

इसी बीच अभिनेता धनुष ने भी रजनीकांत की फिल्म की तारीफ की है.

धनुष ने की फिल्म की तारीफ

अभिनेता धनुष ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म के लिए एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने सभी से फिल्म देखने की अपील करते हुए लिखा, जेलर 2 जरूर-जरूर-जरूर देखनी चाहिए.

ब्लॉकबस्टर है.

हर थलाइवा फैन के लिए एक दावत है.फिल्म को दर्शकों की तरफ से भी जमकर तारीफ मिल रही है.

मदुरै के एक युवा रजनीकांत फैन रजनी विष्णु ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि 'जेलर 2' इतनी मनोरंजक है कि वह इसे 100 बार भी देख सकते हैं.

उन्होंने फिल्म की कॉमेडी, अनिरुद्ध रविचंदर के म्यूजिक और सुपरस्टार रजनीकांत की परफॉर्मेंस की तारीफ की.

उन्होंने कहा, जहां 'जेलर 1' में रजनीकांत ने कार सीन में चाकू का इस्तेमाल किया था, वहीं 'जेलर 2' में वह बंदूक का इस्तेमाल करते हैं और एक्शन सीक्वेंस भी शानदार हैं.

JAILER 2 is a MUST MUST MUST watch. BLOCKBUSTER 🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥 A FEAST for every Thalaivar fan.

Dhanush (@dhanushkraja) October 15, 2026

रजनीकांत की एक्टिंग के फैन हुए दर्शक

रजनी विष्णु ने कहा कि वह हमेशा से सुपरस्टार रजनीकांत के फैन थे और रहेंगे.

उन्होंने कहा कि 'कोचाडाइयां' देखने के बाद वह रजनीकांत के बहुत बड़े फैन बन गए थे, यह उनकी देखी हुई पहली फिल्म थी.

उन्होंने यह भी कहा कि उस दिन उनके स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी गई थी, जिससे वह फिल्म का आनंद ले सके.

तमिलनाडु से

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रजनीकांत की तमिल फिल्म ‘जेलर‑2’ गुरुवार को रिलीज हुई और दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। यह फिल्म थलाइवा की 172वीं है और एक्शन‑कॉमेडी के रूप में लोकप्रिय हो रही है। इस पर अभिनेता धनुष ने एक्स पर प्रशंसा करते हुए सभी को देखने का आग्रह किया। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों सितारों की प्रशंसा से फिल्म की चर्चा बढ़ती है और बॉक्स‑ऑफिस पर असर पड़ता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि फिल्म के प्रति रूचि बढ़े, टिकट बिक्री बढ़े और सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।