मनोरंजन

धनुष की 'ओम' की चौथे दिन घटी कमाई, लेकिन बनी कॉलीवुड की साल 2026 की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
धनुष की 'ओम' की चौथे दिन घटी कमाई, लेकिन बनी कॉलीवुड की साल 2026 की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

ममूटी और धनुष की फिल्म 'ओम' सच्ची घटनाओं पर आधारित क्राइम ड्रामा है. इस फिल्म को दर्शकों से मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है. फिर भी इसका ओपनिंग वीकेंड काफी शानदार रहा.

लेकिन वीकडेज में एंट्री करते ही पहले मंडे को इसकी कमाई में काफी मंदी देखी गई.

हालांकि फिर भी इसने कॉलीवुड की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में एंट्री कर ली है.

'ओम' मंडे टेस्ट में हुई फेल

'ओम' का निर्देशन राजकुमार पेरियासामी ने किया है.

उनीकी पिछली फिल्म 'अमरन' ने दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की थी. ऐसे में 'ओम' से भी काफी उम्मीदे हैं. इसने 18.10 करोड़ से खाता खोला था. फिर दूसरे दिन इसने 15.75 करोड़ कमाए.

इसके बाद तीसरे दिन इसाक कलेक्शन 15.90 करोड़ रहा.

लेकिन चौथे दिन यानी पहले सोमवार को फिल्म का असली इम्तिहान हुआ और ये मंडे टेस्ट पास नहीं कर पाई.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक चौथे दिन, फिल्म ने भारत में 6.2 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की.

पहले दिन की 18.1 करोड़ रुपये की कमाई के मुकाबले, इसमें काफी गिरावट देखने को मिली.

कुल मिलाकर, चार दिनों के बाद फिल्म का नेट कलेक्शन 55.95 करोड़ रुपये हुआ है और इसका ग्रॉस कलेक्शन 66.02 करोड़ रुपये रहा है.

विदेशों में फिल्म ने कुल 28.5 करोड़ रुपये की कमाई की है, इस तरह, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 94.52 करोड़ रुपये हो गया है.

2026 की टॉप 10 कॉलीवुड फिल्मों में हुई 'ओम' की एंट्री

'ओम' मंडे टेस्ट पास नहीं कर पाई.

फिल्म ने चौथे दिन अपने पहले दिन की तुलना में 65.7% कम कमाई की.

बता दें कि सोमवार का टेस्ट पास करने के लिए किसी फिल्म की कमाई में 40% या उससे कम की ही गिरावट आनी चाहिए.

हालांकि, इस गिरावट के बावजूद, यह फिल्म 2026 की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कॉलीवुड फिल्मों में जगह बनाने में कामयाब रही है.

इसने यूथ (52.53 करोड़) और ब्लास्ट (53.06 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है और ये साल की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कॉलीवुड फिल्म बन गई ह

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।