राज्य

धार के धरमपुरी में जनविश्वास अभियान के तहत शिविर आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
धार के धरमपुरी में जनविश्वास अभियान के तहत शिविर आयोजित

धार जिले के धरमपुरी में शनिवार को जनविश्वास अभियान 2026 के तहत वृहद शिविर आयोजित किया गया। स्थानीय कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित शिविर का उद्देश्य आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का मौके पर निराकरण करना था। शिविर में कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकर और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ.

जियाउल हक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरित किया गया। नागरिकों ने कलेक्टर के समक्ष अपनी समस्याएं और सुझाव रखे, जिन पर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य शिविर में अपनी जांच भी कराई। इसके बाद उन्होंने विद्यालय और छात्रावासों का औचक निरीक्षण किया।

------- बाइट : राजीव रंजन मीणा, कलेक्टर, धार

बाइट : विवेक पाटीदार, लाभार्थी, धार

💡 पृष्ठभूमि (Background)

धार के धरमपुरी में जनविश्वास अभियान 2026 के तहत एक वृहद शिविर आयोजित किया गया, जहाँ कलेक्टर, विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष सहित प्रमुख अधिकारी आम नागरिकों से मिलकर समस्याओं का त्वरित समाधान खोजने का प्रयास कर रहे हैं। यह कदम प्रशासन और जनता के बीच संवाद को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाया गया है, ताकि ग्रामीण समस्याओं पर सीधे चर्चा कर समाधान निकाले जा सकें। ऐसे शिविर से किसानों और आम लोगों को अपने मुद्दों को सीधे अधिकारियों तक पहुँचाने का मंच मिलता है, जिससे नीतिगत निर्णयों में उनकी आवाज़ का प्रभ

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।