राज्य

धार में दीपावली पर आकर्षण का केंद्र रही रंगोलियां, भोजशाला के अतीत वर्तमान का चित्रण, रंगोलियां देखने देर रात तक उमड़ी भीड़

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
धार में दीपावली पर आकर्षण का केंद्र रही रंगोलियां, भोजशाला के अतीत वर्तमान का चित्रण, रंगोलियां देखने देर रात तक उमड़ी भीड़

धार 9 नवम्बर 2026 पश्चिमी मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य धार जिले में पांच दिवसीय दीपावली का पर्व हर्षौल्लास के साथ मनाया जा रहा है। दीपावली पर शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी का पूजन कर जमकर आतिशबाजी की गई। धार जिला मुख्यालय पर दीपावली पर इस वर्ष भी रंगोलियां आकर्षण का केंद्र रही। संस्कार और संस्कृति के लिए जाने जाने वाली धारा नगरी दीपावली पर रंगोली की परंपरा को वर्षों से निभाती आ रही हैं।

इस वर्ष भी भोजशाला मोती बाग चौक, नानेवाडी ,आदि क्षेत्रों में परंपरागत रूप से सैकड़ो रंगोलिया बनाई गई जिन्हें देखने के लिए देर रात तक हजारों लोग पहुंचे। रंगोलियों में परंपरागत रांगोली सहित विशेष रूप से धार्मिक और सामाजिक विषयों पर आधारित रंगोलिया बनाई गई। कलाकारों द्वारा ऐतिहासिक भोजशाला के अतीत, वर्तमान, और भविष्य का चित्रण किया गया।

साथ ही मां दुर्गा, राम , कृष्ण लीला , हनुमान , नीम करौली बाबा आदि रंगोलियों में रंग ,रंगोली और रंगों के शेड का सुंदर उपयोग कर उन्हें जीवंत कर दिया। देर रात तक रांगोली देखने का दौर जारी रहा जिसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए। धार शहर में बनाई जाने वाली रंगोलिया और भोजशाला मोती बाग चौक परिसर में बनाई जाने वाली रंगोलिया को लेकर आयोजक और भोजशाला मुक्ति यज्ञ के गोपाल शर्मा ने बताया कि धारा नगरी राजा भोज द्वारा स्थापित शहर है यहां संस्कृति और विद्वानों का हमेशा सम्मान हुआ है।

उसी परंपरा का निर्वाहन धार का समाज आज भी सैकड़ो वर्षों से करता आ रहा है। भोजशाला की गौरव की पुनः स्थापना के लिए हमारे पूर्वजों ने हमको एक दिशा दी थी और तभी से हिंदू समाज भोजशाला की मुक्ति और गौरव की पुनर स्थापना का संकल्प था। ​2003 तक इसका संघर्ष काल रहा पूरे जिले ने इस भोजशाला को पूरे विश्व तक इसकी पहचान पहुंचाई है ​और 2004 के बाद इसका सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जागरण प्रारंभ हुआ।

उसी कड़ी में दीपावली मिलन समारोह के माध्यम से यहां रंगोली प्रतियोगिता को माध्यम बनाया। जिसको देखने के लिए समाज घर से बाहर निकले और यहां एक दूसरे को बधाई दें और भोजशाला के गौरव की पुनर स्थापना का संकल्प दोहराए। आज भी उसी कड़ी में यहां पर 2004 से चल रही रंगोली प्रतियोगिता आज हमने आज भी इसका कार्यक्रम यहां रखा हुआ है​और आज हम देख रहे हैं कि हजारों की संख्या में लोग आकर यहां रंगोली का बनी हुई रंगोली का अवलोकन कर रहे हैं।

आज हमने जो रंगोली की थीम दी है कलाकारों को , वह राजा भोज के जन्म से लेकर भोजशाला की वर्तमान स्थिति में घटे हुवे संघर्ष और वर्तमान परिस्थिति दोनों दिखाते हुए रंगोलिया बनी है और मेन रंगोली एक संदेश देने वाली है ​जहाँ पर संघर्ष ,वर्तमान और भविष्य में भोजशाला हिंदू समाज किस रूप में देखता है उस रूप को हमने दर्शाया है।

गोपाल शर्मा संयोजक, भोजशाला मुक्ति यज्ञ ।

(बाइट - गोपाल शर्मा, संयोजक, भोजशाला मुक्ति यज्ञ, धार।)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।