धार, रतलाम, खरगोन एवं सीधी में कार्रवाई कर गांजे के 2,083 हरे पौधे और 22 किलोग्राम गांजा जब्त
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
थाना टाण्डा पुलिस ने ग्राम पुरा में कपास के खेत से गांजे के 855 पौधे, वजन 900.77 किलोग्राम, कीमत 90 लाख 7 हजार 700 रुपये, जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
वहीं, थाना डही पुलिस ने ग्राम बोडगांव में खेत से 206 पौधे, वजन 406.74 किलोग्राम, कीमत 61 लाख 11 हजार रुपये, जब्त किए। इसी प्रकार थाना धामनोद पुलिस ने ग्राम कच्छवानिया के गिनावापुर में चम्पू पिता सखाराम के तुअर के खेत से गांजे के 60 पौधे, वजन 49.267 किलोग्राम, अनुमानित कीमत 4 लाख 50 हजार रुपये, जब्त किए।
इस प्रकार धार जिले के टाण्डा, डही एवं धामनोद पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 1,121 हरे पौधे, वजन 1,356.777 किलोग्राम, अनुमानित कीमत 1 करोड़ 55 लाख 68 हजार 700 रुपये, जब्त किए है। तीनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
थाना शिवगढ़ पुलिस ने ग्राम गुंजा में कार्रवाई कर खेत से गांजे के 880 हरे पौधे, वजन 280.65 किलोग्राम, अनुमानित कीमत 28 लाख 6 हजार 500 रुपये, जब्त किए। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
थाना भीकनगांव पुलिस ने ग्राम बैडछा में कपास एवं मिर्ची की फसल के बीच की जा रही गांजे की अवैध खेती का पता लगाकर 82 हरे पौधे, वजन 204.88 किलोग्राम, अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये, जब्त किए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सीधी पुलिस ने ऑपरेशन “प्रहार 2.0” के तहत ग्राम विजयपुर में दबिश देकर 22 किलोग्राम गांजा, अनुमानित कीमत 2 लाख 20 हजार रुपये, जब्त किया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस गांजे के स्रोत एवं अवैध कारोबार से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
गांजा, भारत में एक अवैध मादक पदार्थ, जिसे अक्सर ‘हैश’ या ‘भांग’ भी कहा जाता है, का उत्पादन और बिक्री सख्त कानूनों के अंतर्गत आता है। इस खबर में धारा, रतलाम, खरगोन और सीधी के कई गाँवों में पुलिस ने कुल 2,083 हरे पौधे और 22 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। यह कार्रवाई दिखाती है कि कानून प्रवर्तन विभाग सक्रिय रूप से अवैध खेती को रोकने के लिए काम कर रहा है। ऐसे बड़े पैमाने पर जब्ती से न केवल मादक पदार्थों का प्रसार घटता है, बल्कि किसानों को वैध कृषि विकल्पों की ओर भी प्रेरित किया जा सकता है, जिससे सामा