राज्य

धार में सामूहिक वंदे मातरम् गान, 653 लोगों ने एक स्वर में किया गायन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
धार में सामूहिक वंदे मातरम् गान, 653 लोगों ने एक स्वर में किया गायन

धार में वंदे मातरम् गीत की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सामूहिक वंदे मातरम् गान का आयोजन किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर में विद्या भारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और बड़ी संख्या में समाजजनों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में सभी ने एक समय, एक स्वर और एक लय में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया।

आयोजन में कुल 653 लोगों की सहभागिता दर्ज की गई। सामूहिक गायन में सहभागिता का प्रमाण-पत्र जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी की ओर से प्रदान किया गया। विद्या भारती के मालवा प्रांत संयोजक अंबिका दत्त कुंडल ने बताया कि देशभर के विद्यालयों में सामूहिक वंदे मातरम् गान का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन को विश्व रिकॉर्ड के लिए दर्ज किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

बाइट - अंबिका दत्त कुंडल, मालवा प्रांत संयोजक, विद्या भारती

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।