भोपाल

धार- सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत चित्रकला कार्यशाला 21 से 25 सितंबर तक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
धार- सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत चित्रकला कार्यशाला 21 से 25 सितंबर तक

भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति संचालनालय, भोपाल के निर्देशानुसार शासकीय ललित कला महाविद्यालय, धार में चित्रकला कार्यशाला एवं चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्राचार्य, शासकीय ललित कला महाविद्यालय, धार ने बताया कि चित्रकला कार्यशाला में विद्यार्थियों को प्रख्यात चित्रकारों द्वारा डेमोंस्ट्रेशन, कला-संवाद एवं चित्रकला प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

इंदौर के प्रख्यात चित्रकार श्री राहुल सोलंकी द्वारा 21 एवं 22 सितंबर को, भोपाल की सुश्री सुरभि बजाज द्वारा 23 सितंबर को तथा जयपुर (राजस्थान) के प्रख्यात चित्रकार श्री अमित कल्ला द्वारा विद्यार्थियों को चित्रकला की विभिन्न विधाओं एवं तकनीकों से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। चित्रकला कार्यशाला 21 से 25 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगी।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

धार- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला कार्यशाला 21 से 25 सितंबर तक आयोजित की जा रही है, जो 25 वर्षों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण के उपलक्ष्य में चल रहे 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक के राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा है। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश सरकार, संस्कृति संचालनालय और भोपाल के निर्देशानुसार शासकीय ललित कला महाविद्यालय, धार द्वारा आयोजित किया गया है। यह पहल कला शिक्षा को बढ़ावा देती है और युवाओं को रचनात्मक कौशल विकसित करने का मंच देती है। जनता को इससे सांस्कृतिक जागरूक

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।