धरमजयगढ़ में आयोजित राज्यस्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायगढ़, 15 नवंबर 2026
स्वतंत्रता सेनानी और जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आज रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन वर्चुअली शामिल हुए। वहीं, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू मौजूद थे।
समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नबीन ने कहा है कि जनजातीय गौरव दिवस महान जनजातीय नायकों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करने तथा उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ वीरों, बलिदानियों और समृद्ध जनजातीय संस्कृति की धरती है।
श्री नबीन ने कहा कि बस्तर के जिन क्षेत्रों में कभी बंदूकों की आवाज सुनाई देती थी, वहां आज खेल के मैदान तैयार हो रहे हैं। बच्चे और युवा शिक्षा, खेल तथा कौशल के माध्यम से अपने सपनों को नई उड़ान दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर के युवाओं के हाथों में बंदूक के स्थान पर खेल का सामान और हिंसा के स्थान पर नई उम्मीदें देने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।
वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज का सम्मान, उसकी संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण तथा प्रत्येक जनजातीय परिवार तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पद्मश्री सम्मानित बुधरी ताती, जागेश्वर यादव और पंडी राम मंडावी को सम्मानित किया। साथ ही जनजातीय नृत्य प्रतियोगिताओं के विजेता दलों को पुरस्कृत किया और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित किए।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित राज्यस्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के बारे में है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अन्य प्रमुख राजनेताओं ने भाग लिया, जिससे जनजातीय इतिहास और संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश मिला। यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण है क्योंकि यह जनजातीय पहचान को मान्यता देता है और सामाजिक समावेश को प्रोत्साहित करता है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा, क्योंकि इससे जनजातीय समुदायों में गर्व और आत्मविश्वास बढ़ेगा, साथ ही विक