व्यापार

धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में धारावी के निवासियों के सुंदर और सुरक्षित घर का सपना अब पूरा होने जा रहा है.

धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत पुनर्वास निर्माण का काम आधिकारिक रूप से शुरू हो चुका है.

आज अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के निदेशक प्रणव अडानी ने 22 एकड़ की माटुंगा रेलवे साइट पर भूमि पूजन किया.

समारोह में महाराष्ट्र सरकार के शहरी विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव असीम कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे.

यह परियोजना 22 एकड़ जमीन पर बनाई जा रही है.

इसमें कुल 10 टावर बनेंगे. इनमें 10,432 पुनर्वास अपार्टमेंट और 1,379 व्यावसायिक और औद्योगिक यूनिट होंगे. हर पात्र परिवार को 350 वर्ग फुट का घर मिलेगा. यह घर इन-सीटू पुनर्वास योजना के तहत दिए जाएंगे.

अडानी नवभारत डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड (ANDPL) इस परियोजना को संभाल रही है.

बेहतर जीवन जी सकेंगे लोग- प्रणव अडानी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रणव अडानी ने कहा, हर परिवार को ऐसा घर चाहिए, जहां वह सुरक्षित महसूस करे और अपने बच्चों के भविष्य की योजना बना सके.

हम धरावी के परिवारों की भावनाओं को समझते हैं. माटुंगा में हम 10 टावर बना रहे हैं. इनमें 10 हजार 432 घर और 1379 व्यावसायिक यूनिट होंगे. यहां परिवार बेहतर जीवन जी सकेंगे.

इस दौरान झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण के सीईओ डॉ. महेंद्र काल्याणकर ने कहा, यह धरावी के परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. हमारा ध्यान सुरक्षित और आधुनिक घर देने पर है.

साथ ही अच्छी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी.

तीन चरणों में सौंपे जाएंगे 10 टावर

बता दें कि पहले सेक्टर 6 और सेक्टर 1 के पात्र निवासियों को माटुंगा में घर दिए जाएंगे.

इसके बाद लगभग 4,500 अन्य पात्र परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर घर मिलेंगे. 10 टावर तीन चरणों में सौंपे जाएंगे. पहले पांच टावर मार्च 2029 तक तैयार हो जाएंगे.

अगले दो टावर अगस्त 2029 तक और बाकी तीन टावर अगस्त 2030 तक सौंप दिए जाएंगे.

ह

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

धारावी के पुनर्विकास परियोजना के तहत माटुंगा रेलवे साइट पर 22 एकड़ की भूमि पर प्रणव अडानी ने भूमि पूजन किया, जिससे क्षेत्र में नया सवेरा शुरू हुआ। यह कदम धारावी के निवासियों के सुंदर और सुरक्षित घरों के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। परियोजना के अंतर्गत 350 वर्ग फुट के मकान बनाए जाएंगे, जिससे आवासीय मांग पूरी होगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था में वृद्धि होगी। यह पहल आम जनता को बेहतर आवास, रोजगार के अवसर और बुनियादी ढाँचे में सुधार का लाभ पहुंचाएगी, जिससे क्षेत्र की जीवन

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।