राजनीति

धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर जलाये दीप

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर जलाये दीप

सितंबर 18, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश): धर्मशाला के कचहरी स्थित हनुमान मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर दीप जलाये। इस मौके पर भाजपा के एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुनील नेगी, बतौर मुख्यतिथि मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा कार्यकताओं ने मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा का सामुहिक पाठ भी किया।

नेगी ने कहा कि पीएम नरेद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उनको शुभकामनाएं तथा लंबी आयु की प्रार्थना के लिए भाजपा के जनजातिय मोर्चा के कार्यकर्ता एकत्र हुए हैं। उन्होंने कहा कि पालमपुर में मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोहित की अध्यक्षता में जबकि चंबा में जिलाध्यक्ष चरणजीत की अध्यक्षता में अस्पतालों में पहुंच कर मरीजों को फल वितरित किए गए।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले योजनाएं धीमी गति से चलने के साथ धरातल पर नजर नहीं आती थीं। वहीं मोदी के पीएम बनने के बाद देश भर में हर वर्ग के विकास तथा कल्याण की योजनाएं बड़े पैमाने पर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि देश भर में 17 सितंबर से 17 अक्तुबर तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आदेशों के अनुसार सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है जिसमें रक्तदान शिविरों समेत अन्य गतिविधियां चलाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि योजनाओं के सभी लाभार्थी भी एक माह के इस अभियान में भाग लें। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के साथ उनके 2047 तक विकसित भारत के संकल्प के लिए भी शुभकामनाएं देने के लिए भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए हैं। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा, भाजपा नेता शाश्वत कपूर, पार्षद आशु भारद्वाज समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भाजपा कार्यकर्ताओं ने धर्मशाला के हनुमान मंदिर में पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दीप जलाए, जिससे राजनीतिक और धार्मिक भावनाएँ एक साथ जुड़ गईं। यह घटना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि पार्टी के सदस्य अपने नेता के जन्मदिन को मनाने के लिए धार्मिक स्थल का उपयोग कर रहे हैं, जो राजनीतिक प्रचार का एक नया तरीका है। ऐसी गतिविधियाँ आम जनता में विभाजन पैदा कर सकती हैं, क्योंकि धार्मिक स्थानों का उपयोग राजनीतिक उद्देश्यों के लिए करने से धार्मिक शुद्धता और राजनीतिक पक्षपात के बीच संघर्ष हो सकता

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।