व्यापार

धौलपुर: खाद्य पदार्थों में मिलावट पर शिकंजा, खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुरू किया अभियान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
धौलपुर: खाद्य पदार्थों में मिलावट पर शिकंजा, खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुरू किया अभियान

धौलपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त, जयपुर के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच कर रही है। मिलावट की आशंका वाले खाद्य पदार्थों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और संबंधित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण भी किया जा रहा है। मिलावटी खाद्य सामग्री मिलने पर उसे नष्ट करवाने के साथ जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

धौलपुर, 22 अक्टूबर। धौलपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान चला रखा है। आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है। खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच की जा रही है।

वहीं, मिलावट पाए जाने पर संबंधित खाद्य सामग्री को नष्ट करवाने के साथ जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है। धौलपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त, जयपुर के निर्देशों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम बाजारों और खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच कर रही है।

इस दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। मिलावट की आशंका वाले खाद्य पदार्थों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और संबंधित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मिलावटी खाद्य पदार्थों को नष्ट करवाने की कार्रवाई भी की जा रही है।

विभाग का उद्देश्य खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाना और आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अधिकारियों के अनुसार, खाद्य पदार्थों में मिलावट कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करना जरूरी है।

BYTE — पदम परमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, धौलपुर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।