धौलपुर की 3 पंचायत समितियों में मतदान जारी, 510 प्रत्याशी मैदान में
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
धौलपुर जिले की बसेड़ी, राजाखेड़ा और सरमथुरा पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में सुबह 7 बजे से सरपंच पद के लिए मतदान जारी है। गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में उत्साह है, वहीं शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
धौलपुर, 16 नवम्बर। जिले की बसेड़ी, राजाखेड़ा और सरमथुरा पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज चुनाव के तहत सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। तीनों पंचायत समितियों में सरपंच पद के लिए कुल 510 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान केंद्रों पर महिला और पुरुष मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं।
मतदाता गांव के विकास को ध्यान में रखते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी निधि बट और जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।
बाइट 1 पीयूष जादौन - मतदाता
बाइट 2 गुड़िया रानी - मतदाता
💡 पृष्ठभूमि (Background)
धौलपुर जिले की बसेड़ी, राजाखेड़ा और सरमथुरा पंचायत समितियों में सरपंच पद के लिए मतदान जारी है, 510 प्रत्याशी मैदान में। यह विषय पंचायत चुनाव के तहत स्थानीय शासन को प्रभावित करने वाला है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ग्रामीण लोकतंत्र की सक्रिय भागीदारी और चुनावी प्रक्रियाओं की पारदर्शिता को दर्शाती है। चुनाव में भाग लेने से ग्रामीणों को अपने प्रतिनिधियों का चयन करने का अवसर मिलता है, जिससे नीतियों और विकास योजनाओं पर सीधा असर पड़ेगा। इससे स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने की शक्ति बढ़ेगी और जनता के