धौलपुर में सरपंच चुनाव से पहले फायरिंग, युवक की मौत से गांव में तनाव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
धौलपुर के बरौली गांव में सरपंच चुनाव से पहले दो पक्षों के बीच फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो से तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
धौलपुर, 16 नवम्बर। जिले के सरमथुरा थाना क्षेत्र के बरौली गांव में सरपंच चुनाव से पहले दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रविवार रात दोनों पक्षों के बीच हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो से तीन लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों तरफ से गोलियां चलने लगीं। इस दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी फैलते ही गांव में तनाव बढ़ गया और स्थानीय लोगों के बीच भी तकरार की स्थिति बन गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया है।
गौरतलब है कि बरौली गांव में आज सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान होना है। मतदान से ठीक पहले हुई इस घटना के बाद गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
बाइट-विकास सांगवान, एसपी धौलपुर
💡 पृष्ठभूमि (Background)
धौलपुर के बरौली गांव में सरपंच चुनाव से पहले दो राजनीतिक पक्षों के बीच फायरिंग हो गई, जिससे एक युवक की मौत और कई घायल हुए। यह घटना स्थानीय चुनावी राजनीति के तीव्र संघर्ष को दर्शाती है, जहां सत्ता के लिए संघर्ष अक्सर हिंसा में बदल जाता है। ऐसी घटनाएँ चुनावी माहौल को अस्थिर कर देती हैं, जिससे ग्रामीणों में भय और अविश्वास बढ़ता है। यदि इस तरह की हिंसा जारी रहती है तो यह न केवल चुनावी शांति को प्रभावित करेगी, बल्कि ग्रामीण विकास योजनाओं और सार्वजनिक सुरक्षा पर भी नकारात्मक असर पड़ेगा।