राजनीति

ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, क्या है आरोप?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, क्या है आरोप?

साल 2018 के मानहानि मामले में साकेत कोर्ट ने ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है.

शिकायतकर्ता विकास सांस्कृत्यायन ने आरोप लगाया है कि ध्रुव राठी ने BJP IT Cell Part II नाम से वीडियो जारी कर उनके खिलाफ कथित तौर पर झूठे और मानहानि करने वाले आरोप लगाए थे.

जर्मनी में रहने वाले ध्रुव राठी के खिलाफ शिकायतकर्ता ने मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसे लेकर साकेत कोर्ट ने आज सोमवार (23 नवंबर) को गैर-जमानती वारंट जारी किया.

इससे पहले अक्टूबर में कोर्ट ने ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था.

कोर्ट को बताया गया था कि नोटिस तामील कराने पहुंचने पर उनका ठिकाना बंद मिला था.

#Breaking Delhi court issues non-bailable warrant (NBW) against Youtuber Dhruv Rathee in 2018 defamation case filed by Vikas Sankrityayan alias Vikas Pandey. @dhruv_rathee @MODIfiedVikas https://t.co/mYibqpv92A

Bar and Bench (@barandbench) November 23, 2026

पहले भी 2 बार जारी हुए हैं वारंट

मामले की सुनवाई कर रहे मुख्य जज के छुट्टी पर होने के चलते ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने सुनवाई की. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 3 दिसंबर की तारीख तय की है.

न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल जैन ने विकास पांडेय की ओर से दायर मामले में 31 अक्टूबर को और 17 अक्टूबर को जमानती वारंट जारी किए थे.

बता दें कि इससे पहले नोटिस तामील कराने गए व्यक्ति ने बताया था कि राठी के घर ताला लगा था. कोर्ट ने हरियाणा के गुरुग्राम स्थित राठी के पते पर नए समन भी जारी किए थे.

विकास पांडेय ने आरोप लगाया था कि राठी ने अपने चैनल पर एक वीडियो अपलोड कर उनकी मानहानि की थी.

CJP के प्रदर्शन में शामिल होने आए थे भारत

कोर्ट ने पहली बार 2019 में राठी के खिलाफ समन जारी किया था.

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।