डीडवाना में जिला स्तरीय युवा महोत्सव आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
डीडवाना के टाउन हॉल में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार और राजस्थान युवा बोर्ड के निर्देशों पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव आयोजित किया गया। ‘विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा’ थीम पर आयोजित महोत्सव में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने समूह लोक नृत्य, समूह लोकगीत, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक और कविता लेखन सहित पांच प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रत्येक प्रतियोगिता के शीर्ष दो विजेताओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। महोत्सव के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।
डीडवाना, 24 अक्टूबर । नशामुक्त युवा, विकसित भारत की मजबूत नींव। इसी संदेश के साथ डीडवाना के टाउन हॉल में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, राजस्थान युवा बोर्ड जयपुर और जिला प्रशासन डीडवाना-कुचामन के निर्देशों पर आयोजित इस महोत्सव में युवाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रचनात्मक प्रतियोगिताओं के जरिए नशामुक्त समाज का संदेश दिया।
कार्यक्रम का आयोजन विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के सांस्कृतिक ट्रैक के तहत किया गया। ‘विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा’ थीम पर आयोजित इस महोत्सव में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। सहायक जिला कलेक्टर निकिता राठौड़ और सरोज चोयल ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ उन्हें नशामुक्त समाज के निर्माण और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है।महोत्सव में समूह लोक नृत्य, समूह लोकगीत, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक और कविता लेखन सहित पांच प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
प्रतिभागियों ने अपनी कला और अभिव्यक्ति के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को उजागर किया। लोक कला, संगीत, नाटक और साहित्य के जरिए युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का प्रयास किया गया। महोत्सव में प्रतिभागियों के लिए आगे बढ़ने का अवसर भी रखा गया है। प्रत्येक प्रतियोगिता में शीर्ष दो विजेताओं का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
इससे जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने वाले युवाओं को राज्य स्तर पर अपनी कला और विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने नशे के खिलाफ मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। प्रतिभागियों ने कहा कि नशा व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है।
ऐसे में युवाओं को स्वयं नशे से दूर रहने के साथ अपने साथियों, परिवारों और समाज को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना चाहिए। जिला स्तरीय युवा महोत्सव ने युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देने का मंच प्रदान किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
बाइट 01 निकिता राठौड़ (सहायक जिला कलेक्टर)
बाइट 02 सरोज चोयल (सहायक जिला कलेक्टर)
बाइट 03 गजादान चारण (प्राचार्य ,कन्या महाविद्यालय ,लाडनूं)
बाइट 04 नसरीन (प्रतिभागी)
बाइट 05 खुशबू(प्रतिभागी)