अपराध

डीएम-एसपी ने जेल का किया निरीक्षण

लेखक: AIR Lucknow अंतिम अपडेट: 12 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
डीएम-एसपी ने जेल का किया निरीक्षण

कन्नौज में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार ने सोमवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल की सुरक्षा, साफ-सफाई, भोजन, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। डीएम ने अधिकारियों और बंदियों को जरूरी सुविधाएं देने और जेल में किसी भी प्रतिबंधित सामान के प्रवेश को रोकने के निर्देश दिए इसके साथ ही जेल में आने-जाने वालों की जांच और उनका विवरण दर्ज करने को भी कहा।नए बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने और जरूरतमंदों को समय पर इलाज देने के निर्देश भी दिए गए। एसपी ने जेल में लगातार निगरानी रखने और सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही न करने को कहा।

🎙️ जनता का संदेश का मत

जेल निरीक्षण से यह स्पष्ट होता है कि सुरक्षा और मानवीय सुविधाएँ दोनों ही आवश्यक हैं। यदि किसी को बंदी बनना पड़े, तो उसे समाज में पुनः समाहित होने का अवसर मिलना चाहिए। समाज को सिखाना चाहिए कि संघर्षों का समाधान संवाद और कानूनी मार्ग से हो, न कि हिंसा से। हमें न केवल बंदियों के लिए बेहतर जीवन की व्यवस्था करनी है, बल्कि उनके परिवारों के लिए भी आशा और समर्थन की व्यवस्था करनी चाहिए।

A
AIR Lucknow

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।