मनोरंजन

डीएसपीएमयू में स्पंदन 2026 का दूसरा दिन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
डीएसपीएमयू में स्पंदन 2026 का दूसरा दिन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

रांची के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में युवा महोत्सव स्पंदन 2026 के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों में सामाजिक कुरीतियों और अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

Short Headline: डीएसपीएमयू में स्पंदन 2026 का दूसरा दिन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Location: Ranchi, Jharkhand

04 नवंबर, रांची: रांची के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में युवा महोत्सव स्पंदन 2026 के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों में सामाजिक कुरीतियों और अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

रांची के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में आयोजित युवा महोत्सव 'स्पंदन 2026' के दूसरे दिन विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने अपनी कला, रचनात्मकता और हुनर का प्रदर्शन किया। मंच पर विद्यार्थियों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का ध्यान खींचा। हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जिंदर सिंह मुंडा और राजनीति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रीना नंद ने युवा महोत्सव को विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने और उन्हें अपनी अभिव्यक्ति का अवसर देने वाला महत्वपूर्ण मंच बताया।

बाइट-1 जिंदर सिंह मुंडा

बाइट-2 रीना नंद

महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने अभिनय और लघु नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से विभिन्न सामाजिक मुद्दों को उठाया। इन प्रस्तुतियों में मनोरंजन के साथ समाज को जागरूक करने और सामाजिक गलतियों पर विचार करने का संदेश भी दिया गया। प्रतिभागी विद्यार्थियों ने बताया कि कार्यक्रमों की तैयारी के लिए उन्होंने कई दिनों तक मेहनत और अभ्यास किया है।

बाइट-3,4 छात्राएं

विश्वविद्यालय परिसर में भी युवा महोत्सव का उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने रंगोली सहित विभिन्न गतिविधियों में अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। वहीं, मंचीय प्रस्तुतियों के माध्यम से अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। प्रतिभागियों ने कहा कि समाज में फैली भ्रांतियों को दूर कर सकारात्मक सोच विकसित करना ही उनकी प्रस्तुतियों का मुख्य उद्देश्य है।

बाइट-5,6 प्रतिभागी

कुल मिलाकर स्पंदन 2026 विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर अपनी सोच और विचार व्यक्त करने का अवसर दे रहा है। युवा महोत्सव के माध्यम से विश्वविद्यालय परिसर में कला, संस्कृति और रचनात्मकता का उत्साह देखने को मिल रहा है।

सहयोगी सौरभ कुमार के साथ रविकांत कुमार की रिपोर्ट।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।