राज्य

डीएसीपी समेत विभिन्न मांगों को लेकर रांची सदर अस्पताल में चिकित्सकों का प्रदर्शन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
डीएसीपी समेत विभिन्न मांगों को लेकर रांची सदर अस्पताल में चिकित्सकों का प्रदर्शन

रांची सदर अस्पताल में काला बिल्ला लगाकर काम कर रहे चिकित्सक, डायनेमिक एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन की मांग पर जोर, करियर प्रोग्रेशन और पदोन्नति की मांग पर जोर, मांगों के समाधान के लिए सरकार से पहल की अपील।

Short Headline: डीएसीपी समेत विभिन्न मांगों को लेकर रांची सदर अस्पताल में चिकित्सकों का प्रदर्शन

काला बिल्ला, रांची, डीडी

रांची सदर अस्पताल में काला बिल्ला लगाकर काम कर रहे चिकित्सक

डायनेमिक एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन की मांग पर जोर

करियर प्रोग्रेशन और पदोन्नति की मांग पर जोर

मांगों के समाधान के लिए सरकार से पहल की अपील

एंकर रांची के सदर अस्पताल में चिकित्सक काला बिल्ला लगाकर काम कर रहे हैं। अपनी लंबित मांगों को लेकर चिकित्सकों ने विरोध का यह तरीका अपनाया है। चिकित्सकों का कहना है कि सेवा संबंधी समस्याओं, करियर प्रोग्रेशन और पदोन्नति जैसे मुद्दों का समाधान जरूरी है। इसे लेकर चिकित्सक संगठनों ने चरणबद्ध आंदोलन का रास्ता अपनाया है।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ-1: रांची सदर अस्पताल में चिकित्सक काला बिल्ला लगाकर सेवा दे रहे हैं। चिकित्सक संगठनों ने सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान, समयबद्ध करियर प्रोग्रेशन और पदोन्नति की मांग उठाई है। डॉ. पर्ल मिंज और डॉ. रंजू सिन्हा ने बताया कि बीते 10 वर्षों से उनकी मांग जारी है, जिसे अबतक पूरी नहीं की गई।

बाइट- डॉ. पर्ल मिंज, चिकित्सक बाइट- डॉ. रंजू सिन्हा, चिकित्सक

वीओ-2: चिकित्सकों की प्रमुख मांगों में डीएसीपी, रिक्त पदों पर नियुक्ति, पदोन्नति संबंधी लंबित मामलों का निपटारा और चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है। झारखंड स्टेट हेल्थ सर्विसेज एसोसिएशन सहित विभिन्न चिकित्सा संगठनों ने इन मुद्दों को लेकर सरकार के समक्ष अपनी बातें रखी हैं। चिकित्सक डॉ स्टीफेन खेस ने कहा कि मांगों पर ठोस पहल होने से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

बाइट- डॉ. स्टीफेन खेस, चिकित्सक

वीओ-3: चिकित्सक संगठनों और राज्य के स्वास्थ्य विभाग के बीच मांगों को लेकर बातचीत भी हुई है। सदर अस्पताल के सर्जन डॉ.आर.के.सिंह ने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में डायनेमिक एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन शामिल है, जिसे केन्द्र सरकार और बिहार सरकार ने लागू किया है। लेकिन अबतक झारखंड सरकार ने राज्य में लागू नहीं किया है।

बाइट- डॉ.आर.के.सिंह, सर्जन, सदर अस्पताल

अंतिम वीओ चिकित्सकों ने स्पष्ट किया है निर्धारित समयावधि में उनकी मांगों को नहीं माना जाता है, तो वे चरणबद्ध तरीके से आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

रांची से सहयोगी सौरभ कुमार के साथ प्रणय प्रबोध की रिपोर्ट।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।