देश

डिफेंस अकाउंट्स डिपार्टमेंट देश की रक्षा व्यवस्था की रीढ़: राजनाथ सिंह

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
डिफेंस अकाउंट्स डिपार्टमेंट देश की रक्षा व्यवस्था की रीढ़: राजनाथ सिंह

अक्टूबर 01, नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह डिफेंस अकाउंट्स डिपार्टमेंट के 279वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था के लिए करीब तीन शताब्दियों तक अपनी सेवाएं जारी रखना गौरव की बात है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि डिफेंस अकाउंट्स डिपार्टमेंट ने अपनी समृद्ध विरासत को न केवल कायम रखा है, बल्कि उसे लगातार आगे भी बढ़ाया है। उन्होंने विभाग को रक्षा मंत्रालय का ‘कॉमन थ्रेड’ बताते हुए कहा कि मंत्रालय के लगभग सभी कार्य किसी न किसी रूप में डिफेंस अकाउंट्स डिपार्टमेंट से जुड़े हैं।

राजनाथ सिंह ने डिफेंस अकाउंट्स डिपार्टमेंट को देश की रक्षा व्यवस्था की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया का मतलब ऐसे स्मार्ट सिस्टम विकसित करना है, जिनसे किसी भी समय देश की वित्तीय स्थिति की सटीक जानकारी मिल सके। इसके लिए वार्षिक या तिमाही समीक्षा का इंतजार नहीं होना चाहिए।

रक्षा मंत्री ने डिफेंस अकाउंट्स डिपार्टमेंट की टीम पर भरोसा जताते हुए कहा कि विभाग के पास इस लक्ष्य को हासिल करने की पूरी क्षमता है। बाइट: राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री

💡 पृष्ठभूमि (Background)

डिफेंस अकाउंट्स डिपार्टमेंट (DAD) भारतीय रक्षा मंत्रालय का एक प्रमुख अंग है, जो 279 वर्ष पुरानी परंपरा के साथ देश की रक्षा व्यवस्था की वित्तीय निगरानी और लेखा परीक्षा करता है। यह विभाग रक्षा खर्च की पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करता है। इस खबर का महत्व इस तथ्य में है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DAD के 279वें स्थापना दिवस पर अपनी प्रशंसा व्यक्त की, जिससे विभाग की समृद्ध विरासत और आधुनिकता दोनों को मान्यता मिली। यह संदेश जनता को यह भरोसा देता है कि रक्षा बजट का प्रबंधन सुदृढ़ और पारदर्शी है

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।