मनोरंजन

डीग के पैंगोर गांव में चामुंडा माता का दो दिवसीय लखी मेला शुरू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
डीग के पैंगोर गांव में चामुंडा माता का दो दिवसीय लखी मेला शुरू

डीग जिले के ऐतिहासिक पैंगोर गांव स्थित प्राचीन चामुंडा माता मंदिर में दो दिवसीय विशाल लखी मेले की शुरुआत हो गई है। महाराजा सूरजमल के शासनकाल से चली आ रही परंपरा के तहत महानवमी और दशहरे पर आयोजित होने वाले इस मेले में राजस्थान सहित देशभर से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मेले में भंडारों, कन्या पूजन और खान-पान की स्टॉलों के बीच श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

डीग,19 अक्टूबर। डीग जिले के ऐतिहासिक पैंगोर गांव में स्थित प्राचीन चामुंडा माता मंदिर में दो दिवसीय विशाल लखी मेले की शुरुआत हो गई है। मेले में माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। महाराजा सूरजमल के शासनकाल से चली आ रही परंपरा के अनुसार, हर साल महानवमी और विजयदशमी के अवसर पर इस भव्य मेले का आयोजन किया जाता है।

राजस्थान सहित देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचकर धोक लगा रहे हैं और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। डीग जिले के पैंगोर गांव में स्थित प्राचीन चामुंडा माता मंदिर इन दिनों भक्तिमय माहौल से सराबोर है। यहां आयोजित दो दिवसीय लखी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

मान्यता है कि मंदिर में माता चामुंडा की प्रतिमा स्वयं भूमि से प्रकट हुई थी। यही वजह है कि इस मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है। मंदिर परिसर में माता चामुंडा के साथ भैरो बाबा, पंचमुखी हनुमान जी और भगवान गोपाल जी के मंदिर भी स्थित हैं, जहां श्रद्धालु दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

मेले के दौरान जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, नवरात्र के समापन पर श्रद्धालु कन्या पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मेले में बच्चों के लिए खिलौनों और मनोरंजन के साधनों के साथ खान-पान की विभिन्न स्टॉलें भी सजाई गई हैं। पूरे साल इस मेले का इंतजार करने वाले स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

वहीं, मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

Byte1 फतेह सिंह, मंदिर कमेटी अध्यक्ष Byte 2 आयुष लवानिया, महंत

Byte 3 सुशील कुमार मंदिर कमेटी सदस्य Byte 4 गंगा प्रसाद, श्रद्धालु उत्तर प्रदेश

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।