राज्य

डिजिटल सेवाओं से आसान हुई आम लोगों की जिंदगी, घर बैठे मिल रही सरकारी योजनाओं और प्रमाण पत्रों की जानकारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
डिजिटल सेवाओं से आसान हुई आम लोगों की जिंदगी, घर बैठे मिल रही सरकारी योजनाओं और प्रमाण पत्रों की जानकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में डिजिटल सेवाओं के विस्तार से आम नागरिकों की जिंदगी आसान हो रही है। अब सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, विभिन्न प्रमाण पत्र बनवाने, आवेदनों की स्थिति जानने और पैसों के लेनदेन के लिए लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। डिजिटल भुगतान और ऑनलाइन नागरिक सेवाओं के माध्यम से समय और धन दोनों की बचत हो रही है। रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर में शुरू किए गए सेवा सेतु केंद्र के जरिए नागरिक अपने आवेदनों की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक कर पा रहे हैं। डिजिटल सुविधाओं से आम लोगों को किस तरह राहत मिल रही है, देखिए यह रिपोर्ट।

पहले डिजिटल लेनदेन की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से छोटे-छोटे भुगतानों और छुट्टे पैसों को लेकर लोगों को परेशानी होती थी। अब फोन-पे और गूगल-पे जैसे डिजिटल माध्यमों से आसानी से भुगतान किया जा सकता है। दूसरे राज्यों में भी पैसे भेजना आसान हो गया है। वहीं, ऑनलाइन सेवाओं के जरिए सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी सुविधा मिल रही है। इससे विशेष रूप से महिलाओं और आम नागरिकों को राहत मिली है।

पहले जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज बनवाने के लिए लोगों को सरकारी कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे। कई बार एक ही काम के लिए दो से तीन बार कार्यालय जाना पड़ता था। अब सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से आवेदनों की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक की जा सकती है। डिजिटल हस्ताक्षर वाले प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्राप्त करना भी आसान हुआ है। इससे समय की बचत के साथ प्रक्रिया में पारदर्शिता आई है।

डिजिटल सेवाओं के विस्तार से अब नागरिक घर बैठे ही अपने आवेदन और प्रकरणों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पहले किसी आवेदन या प्रकरण की स्थिति जानने के लिए कलेक्ट्रेट अथवा संबंधित कार्यालय जाना पड़ता था। अब प्रकरण क्रमांक दर्ज कर ऑनलाइन ही आदेश और उसकी वर्तमान स्थिति की जानकारी मिल जाती है। इससे अनावश्यक भागदौड़ कम हुई है।

पहले दस्तावेज बनवाने के लिए कई बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। अब आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने पर मोबाइल पर संदेश प्राप्त हो जाता है। इसके बाद निर्धारित समय पर प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकता है। इससे पूरी प्रक्रिया पहले की तुलना में आसान और पारदर्शी हुई है।

कुल मिलाकर डिजिटल नागरिक सेवाएं आम लोगों के लिए सुविधा का नया माध्यम बन रही हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से लेकर प्रमाण पत्र बनवाने, डिजिटल भुगतान करने और आवेदनों की स्थिति जानने तक, ऑनलाइन व्यवस्था ने नागरिक सेवाओं को अधिक सुलभ बनाया है। इससे समय और धन की बचत के साथ सरकारी कामकाज में पारदर्शिता भी बढ़ रही है। डिजिटल सेवाओं का लगातार विस्तार सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है और आने वाले समय में इससे आम नागरिकों को और अधिक सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

बाइट-: स्थानीय निवासी बाइट-: राधेश्याम साहू, स्थानीय निवासी, रायपुर

बाइट-: घनश्याम साहू, स्थानीय निवासी, रायपुर

बाइट-: लता मनहरे, स्थानीय निवासी, रायपुर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।