डिजिटल स्वास्थ्य मिशन में बिहार का सम्मान, बेगूसराय को राष्ट्रीय पुरस्कार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Marking : Lead All
डिजिटल स्वास्थ्य मिशन में बिहार का सम्मान, बेगूसराय को राष्ट्रीय पुरस्कार
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत बेगूसराय को 5 लाख से अधिक आबादी वाले जिलों में ‘बेस्ट परफॉर्मिंग मॉडल डिस्ट्रिक्ट’ का राष्ट्रीय सम्मान मिला।
26 सितंबर , पटना (पटना, बिहार) : आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के प्रभावी क्रियान्वयन के क्षेत्र में बिहार को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। राज्य के बेगूसराय जिले को पांच लाख से अधिक आबादी वाले जिलों की श्रेणी में ‘Best Performing Model District’ के राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है।
यह सम्मान आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) के आठ वर्ष और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) की ओर से आयोजित ‘आरोग्य मंथन 2026’ कार्यक्रम में प्रदान किया गया। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा ने बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव सह बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति (BSSS) के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा, IAS को यह पुरस्कार प्रदान किया।
राज्य में बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के नेतृत्व में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के विभिन्न घटकों के क्रियान्वयन और विस्तार पर लगातार काम किया जा रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण, स्वास्थ्य संस्थानों और स्वास्थ्यकर्मियों को डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम से जोड़ने तथा आम नागरिकों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुगम और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
बेगूसराय को मिला यह सम्मान जिले में ABDM के प्रभावी क्रियान्वयन और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए किए गए प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान के रूप में देखा जा रहा है। इसमें जिला प्रशासन, जिला ABDM टीम, स्वास्थ्य संस्थानों, स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य संबंधित हितधारकों की समन्वित भूमिका रही है।
बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के अनुसार, यह उपलब्धि राज्य की डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को और गति देने वाली है। साथ ही, बेगूसराय की उपलब्धि राज्य के अन्य जिलों में भी डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी विस्तार के लिए प्रेरणा प्रदान करेगी।
इस स्टोरी फोल्डर में :
वीडियो
Caption : आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत बेगूसराय को 5 लाख से अधिक आबादी वाले जिलों में ‘बेस्ट परफॉर्मिंग मॉडल डिस्ट्रिक्ट’ का राष्ट्रीय सम्मान मिला।