राज्य

दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को डिग्रियां, डिप्टी CM दिया कुमारी ने बढ़ाया हौसला

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को डिग्रियां, डिप्टी CM दिया कुमारी ने बढ़ाया हौसला

महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी का 9वां दीक्षांत समारोह, 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां

जयपुर, 28 नवम्बर। महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी, जयपुर का 9वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह के पहले दिन राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान मेडिकल, डेंटल, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, फिजियोथेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी और नर्सिंग सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के 313 विद्यार्थियों को स्नातक उपाधियां प्रदान की गईं। वहीं, शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए मेधावी विद्यार्थियों को 6 स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धि होने के साथ नए दायित्वों की शुरुआत भी है। डिग्री प्राप्त करने के बाद विद्यार्थियों की वास्तविक पहचान उनकी सेवा, संवेदनशीलता और कार्यक्षमता से बनेगी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने के लिए प्रेरित किया।

उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में एमबीबीएस के 139, बीएचए के 19, बीडीएस के 53, बीपीटी के 66, बीओटी के 19 और अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों के 17 विद्यार्थी शामिल रहे।

समारोह में विशिष्ट अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री ए. राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, निवारक एवं सुरक्षात्मक स्वास्थ्य प्रयासों और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान और कौशल के माध्यम से समाज के सभी वर्गों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कमजोर वर्गों को प्राथमिकता देते हुए संतोषजनक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना ही वास्तविक सफलता है।

कार्यक्रम में प्रख्यात न्यूरोसर्जन डॉ. भवानी शंकर शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन-कम-चांसलर डॉ. विकास चंद्र स्वर्णकार ने की।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ. एम.एल. स्वर्णकार ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल डिग्री प्राप्त करने का अवसर नहीं, बल्कि ज्ञान के उत्सव और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आदर्शों से कभी समझौता नहीं करने और चिकित्सा क्षेत्र में मरीज के सम्मान एवं उसकी प्राथमिकता को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया।

विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन डॉ. विकास स्वर्णकार ने संस्थान की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय को नैक से ए-प्लस रैंकिंग प्राप्त हुई है। इसके साथ ही संस्थान जेसीआई, एनएबीएच, एनएबीएल और नर्सिंग एक्सीलेंस जैसे विभिन्न गुणवत्ता मानकों से मान्यता प्राप्त है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र को दक्ष, संवेदनशील और जिम्मेदार युवा पेशेवर उपलब्ध कराना है, जो अपनी विशेषज्ञता और मानवीय दृष्टिकोण से समाज की सेवा कर सकें।

दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए भी भावुक और यादगार अवसर बना। वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बाद उपाधियां मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और अभिभावकों के चेहरों पर गर्व साफ नजर आया। यह उपलब्धि विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होने के साथ उनके पेशेवर जीवन की नई शुरुआत का प्रतीक बनी।

समारोह में विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, वरिष्ठ चिकित्सक, संकाय सदस्य और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी के 9वें दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को डिग्रियाँ और डिप्टी मुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों और स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में उसके योगदान को दर्शाता है। दीक्षांत में उप मुख्यमंत्री की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और मान्यता दी, जिससे मेडिकल शिक्षा के महत्व पर प्रकाश पड़ा। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह युवाओं को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित करती है और चिकित्सा क्षेत्र में कुशल पेशेवरों की

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।