राजनीति

दिल का दौरा पड़ने से बीजेपी सांसद का निधन, AIIMS में कराया गया था भर्ती

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दिल का दौरा पड़ने से बीजेपी सांसद का निधन, AIIMS में कराया गया था भर्ती

हिंगोली से दुखद खबर सामने आई है. राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है.

सीने में दर्द के कारण उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया. महज आठ महीने पहले ही बीजेपी ने रामराव वडकुटे को राज्यसभा भेजा था.

उन्हें एक बेहद सुलझे हुए और बेदाग छवि वाले नेता के रूप में जाना जाता था. उनके निधन से हिंगोली और पूरे राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

राजनीतिक करियर राज्यसभा सांसद रामराव वाडकुटे इससे पहले 'शेली-मेंढी महासंघ' (बकरी और भेड़ पालक संघ) के अध्यक्ष रह चुके हैं.

इसके बाद वो नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) में रहे और पार्टी के कोटे से महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य के रूप में कार्य किया.

अक्टूबर 2019 में उन्होंने नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए.

बीजेपी में शामिल होने के बाद 2021 में उन्हें पार्टी का हिंगोली जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया. 7 महीने पहले बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया था.

प्रमुख जिम्मेदारियां रामराव वडकुटे ने बीजेपी के चुनाव प्रमुख और हिंगोली लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी के रूप में भी जिम्मेदारियां निभाई हैं.

वडकुटे को धनगर समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले नेता के रूप में जाना जाता था.

उन्होंने बीजेपीके चुनाव प्रमुख और हिंगोली लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी के रूप में भी काम किया है.

शुरुआत में शरद पवार से जुड़े

1999 में जब नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने पार्टी की स्थापना की, तो रामराव वाडकुटे उन समर्पित जमीनी कार्यकर्ताओं में से एक थे, जो OBC वर्ग से आते थे और पार्टी से जुड़े.

पार्टी के भीतर वे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सूर्यकांता पाटिल के समर्थक के रूप में उभरे. 2004 में पार्टी ने उन्हें कलमनुरी विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया; हालांकि अपने पहले ही चुनावी मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

धनगर-हटकर समुदाय के बीच उनकी पैठ को देखते हुए पार्टी ने उन्हें अन्य जिम्मेदारियां सौंपीं.

हालाँकि राज्य मंत्री के दर्जे वाले पद पर नियुक्ति मिलने से

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।