दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट को लेकर प्रशासन सख्त, 5 गानों पर रोक, हरियाणा हाईकोर्ट का निर्देश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों ऑरो टूर को लेकर चर्चा में हैं.
इसकी शुरुआत 30 अक्तूबर दिल्ली से हुई, जिसके लिए पहले परमिशन नहीं मिली थी लेकिन बाद में दिल्ली पुलिस ने शर्तों के साथ मंजूरी दे दी थी. इसके बाद अब इंदौर कॉन्सर्ट चर्चा में हैं.
पहले इसके कैंसिल होने की जानकारी सामने आई थी लेकिन बाद में दिलजीत ने खुद शो को लेकर कंफर्म किया कि उन्होंने इसे कैंसिल नहीं किया.
इसी बीच अब दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि प्रशासन ने सख्ती बरती है.
हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार, उनके कॉन्सर्ट में 5 गानों को गाने से मना किया गया है, जिसमें नशे और हथियारों का जिक्र हो.
जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने लिखा पत्र
दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है.
जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने 21 मॉल मैनेजर को पत्र लिखा. इसमें बताया गया कि इंदौर में होने वाले कॉन्सर्ट में दिलजीत 5 गाने ना गाएं.
अनुरोध किया गया कि 'जट उत्थे फायर करदा', 'पटियाला पेग','जीभ विच लंबिया' सहित पांच गाने ना गाए जाएं. प्रशासन का मानना है कि ऐसे गानों से बच्चों पर विपरीत असर पड़ता है.
यह भी पढ़ें: 'रामायण' से रवि दुबे का बॉक्स ऑफिस पर सॉलिड स्टार्ट, 5 बड़े धुरंधरों का तोड़ा रिकॉर्ड
जिला प्रशासन ने जारी किया पत्र
आपको बता दें कि इंदौर में होने वाला कॉन्सर्ट 15 नवंबर को होगा.
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के हवाले से जिला प्रशासन को एक पत्र प्राप्त हुआ था.
इसमें ड्रग्स और नशे के सेवन के साथ हथियारों का महिमामंडन करने वाले गानों पर आपत्ति जताई गई है.
इसी के मद्देनजर जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश राय ने कॉन्सर्ट आयोजकों को पत्र जारी कर हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन सुनिश्च
📡 स्रोत: ABP Live Film