मनोरंजन

दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट में क्या-क्या ले जाना है मना? झंडे से लेकर मेकअप प्रोडक्ट्स तक इन चीजों पर लगी रोक

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट में क्या-क्या ले जाना है मना? झंडे से लेकर मेकअप प्रोडक्ट्स तक इन चीजों पर लगी रोक

सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अपने 'ऑरा इंडिया टूर 2026' के जरिए मुंबई में कॉन्सर्ट करने जा रहे हैं. 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में होने वाले इस कॉन्सर्ट में शामिल होने वाले लोगों को एंट्री से जुड़े कुछ जरूरी नियमों का ध्यान रखना होगा.

कॉन्सर्ट से पहले बुकमायशो ने उन चीजों की एक पूरी लिस्ट जारी की है, जिन्हें अंदर ले जाने की इजाजत नहीं होगी.

इस लिस्ट में झंडे, बैनर और पोस्टर से लेकर डियोड्रेंट, मेकअप का सामान और पेन तक शामिल हैं.

किन-किन चीजों पर लगी रोक?

27 नवंबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में शामिल होने की तैयारी कर रहे फैंस के लिए बुकमायशो ने प्रतिबंधित सामान की पूरी लिस्ट जारी की है.

इसमें चाकू, ब्लेड और नुकीले गहने जैसी धारदार चीजें भी शामिल हैं. इसके अलावा लाइटर और लेजर पॉइंटर ले जाने की भी इजाजत नहीं होगी.

कॉन्सर्ट में ऐसी चीजें भी ले जाना मना है, जिन्हें भीड़ की तरफ फेंका जा सकता है. इनमें पानी से भरे गुब्बारे, अंडे, मार्कर और पेन शामिल हैं. इसके अलावा खाली बोतलें भी अंदर ले जाने पर रोक है.

ये बोतलें कांच, या प्लास्टिक किसी भी चीज की बनी हों, उन्हें इवेंट के अंदर ले जाने की इजाजत नहीं होगी.

इसके अलावा कॉन्सर्ट में छाता, प्रोफेशनल कैमरा, ट्राइपॉड, सेल्फी स्टिक, गोप्रो, ड्रोन ले जाने की भी अनुमति नहीं होगी.

एयरोसोल, स्प्रे सनस्क्रीन, डियोड्रेंट और मेकअप के सामान पर भी रोक लगाई गई है.

बड़े बैग, बैकपैक, लैपटॉप और टैबलेट को भी प्रतिबंधित चीजों की लिस्ट में शामिल किया गया है.

इन दो चीजों को मिली छूट

हालांकि, फैंस अपने साथ पावर बैंक ले जा सकते हैं.

वहीं, जिन लोगों को दवाइयां ले जाने की जरूरत है, उन्हें कार्यक्रम स्थल पर वैध मेडिकल पेपर दिखाना होगा.

कॉन्सर्ट में एंट्री के लिए सभी लोगों को पहचान की जांच के लिए सरकार की ओर से जारी वैध फोटो आईडी साथ रखनी होगी.

कॉन्सर्ट में झंडे और बैनर पर रोक क्यों ल

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।