डिलीवरी बॉय- कैब ड्राइवर्स के लिए खुशखबरी! अब मनमाने तरीके से नहीं निकाल सकेंगी कंपनियां
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गिग वर्कर्स यानी ऑनलाइन कंपनियों में काम करने वाले डिलीवरी बॉयज, कैब ड्राइवर्स आदि के लिए बड़ी खबर है. तेलंगाना सरकार ने इन गिग वर्कर्स के कुछ नए अधिकारों को लागू कर दिया है.
जिसके बाद इन गिग वर्कर्स को थोड़ा राहत मिलेगी. ये नियम 14 नवंबर 2026 को लॉन्च किए गए. इसके तहत गिग वर्कर्स को 12 बुनियादी अधिकार दिए गए हैं.
इस कानून का मकसद डिलीवरी बॉय, कैब ड्राइवर, ऑनलाइन सामान पहुंचाने वाले और दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षा देना है.
नौकरी रहेगी सुरक्षित तेलंगाना सरकार के इस कानून को लागू करने के बाद अब कंपनियां अपनी मर्जी से कर्मचारियों की आईडी बंद नहीं कर सकेंगी.
उन्हें भुगतान और काम की शर्तों में बदलाव की जानकारी भी पहले देनी होगी. ये फैसला राज्य सरकार ने लिया है. जबकि केंद्र की तरफ से इस तरह के कोई नियम नहीं हैं.
राज्य सरकार ने ये अपने राज्य के कर्मियों के लिए नियम लागू किए हैं.
गिग वर्कर्स को मिलेंगे 12 अधिकार
तेलंगाना सरकार ने गिग वर्कर्स के लिए कई महत्वपूर्ण अधिकार तय किए हैं.
जो उनके हित में ही लिए गए हैं, आइये बताते हैं कौन कौन से हैं ये 12 अधिकार:
काम के बदले सही और मिनिमम मेहनताना मिलने का अधिकार.
बीमा, स्वास्थ्य और पेंशन जैसी सुविधाओं का लाभ.
काम के दौरान दुर्घटना होने पर सुरक्षा.
स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा.
किसी भी तरह के भेदभाव से बचाव.
कमाई और भुगतान का पूरा हिसाब जानने का अधिकार.
काम लेने से मना करने पर सजा नहीं दी जा सकेगी.
कंपनियां बिना उचित कारण अकाउंट बंद नहीं कर सकेंगी.
नियम बदलने से पहले कर्मचारियों को सूचना देनी होगी.
काम के दौरान स्वास्
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
गिग वर्कर्स के लिए नई नीति तेलंगाना सरकार द्वारा 14 नवंबर 2026 को लागू की गई, जिसमें डिलीवरी बॉयज और कैब ड्राइवर्स को 12 बुनियादी अधिकार दिए गये। यह कदम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले अस्थिर श्रमिकों के लिए सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करता है। खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि इससे कंपनियाँ मनमाने ढंग से कर्मचारियों को निकाल नहीं सकेंगी, जिससे श्रमिकों का रोजगार सुरक्षित रहेगा। आम जनता पर इसका असर यह होगा कि डिलीवरी और टैक्सी सेवाओं की विश्वसनीयता बढ़ेगी, तथा उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा और कम कीमत
🎙️ जनता का संदेश का मत
गिग वर्कर्स के नए अधिकारों से यह स्पष्ट होता है कि जब किसी को न्यायसंगत उपचार मिलता है, तो समाज में विश्वास और सहयोग बढ़ता है। यह बदलाव हमें याद दिलाता है कि हर मेहनती व्यक्ति को सम्मान और सुरक्षा का अधिकार है। जब हम एक-दूसरे का समर्थन करते हैं, तो असमानता और शोषण के खिलाफ आवाज़ उठाना आसान हो जाता है। आइए इस प्रगति को आगे बढ़ाते हुए सभी के लिए समान अवसरों की दिशा में कदम बढ़ाएँ।