डिलीवरी बाद महिला की मौत, परिजनों ने सड़क जाम की:बक्सर के निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →बक्सर के नगर थाना क्षेत्र में बायपास रोड स्थित मां ताराचंडी निजी अस्पताल में प्रसव के बाद 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके बाद शनिचरा बाबा के पास शव सड़क पर रखकर बायपास रोड जाम कर दिया।
इससे आवागमन बाधित हो गया। प्रसव के कुछ देर बाद हुई मौत मृतका की पहचान नसीरपुर मठ, कोटवा नारायणपुर निवासी ओमप्रकाश यादव की पत्नी नीतू यादव (28) के रूप में हुई है। उनके पति ने बताया कि वे एक दिन पहले पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराने पहुंचे थे। मंगलवार को नीतू ने बच्चे को जन्म दिया। हालांकि, कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही के कारण महिला की जान गई। 35 हजार रुपए मांगने का आरोप प्रदर्शनकारी अजीत यादव ने बताया कि गांव की आशा कार्यकर्ता के माध्यम से महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि इलाज के लिए अस्पताल की ओर से 35 हजार रुपए मांगे गए थे, जिसमें 10 हजार रुपए पहले ही जमा करा दिए गए थे।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महिला की मौत के बाद अस्पताल संचालक और संबंधित डॉक्टर मौके से चले गए। डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग परिजनों ने संबंधित डॉक्टर डॉ.
पूनम राय और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने हत्या का केस दर्ज करने के साथ मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने संभाला मोर्चा सड़क जाम की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाकर जाम हटवाने और स्थिति सामान्य करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन और संबंधित डॉक्टर का पक्ष सामने नहीं आया है। महिला की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
📡 स्रोत: NewsData.io
💡 पृष्ठभूमि (Background)
बक्सर के बायपास रोड पर स्थित मां ताराचंडी निजी अस्पताल में 28 वर्षीय महिला प्रसव के बाद मर गई। परिजनों ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। यह घटना निजी अस्पतालों में चिकित्सा मानकों और आपातकालीन देखभाल की कमी पर प्रकाश डालती है। ऐसे मामलों से जनता का स्वास्थ्य सेवा पर विश्वास घट सकता है और ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की माँग बढ़ सकती है। इसके अलावा, सड़क जाम से आपातकालीन वाहनों की पहुँच बाधित हो सकती है, जिससे अन्य आपात स्थिति
🎙️ जनता का संदेश का मत
बक्सर की इस दुखद घटना से हमें याद आता है कि चिकित्सा सुविधा में न केवल शारीरिक बल्कि मानवीय जिम्मेदारी भी निहित है। जब परिवार के दुःख को अनदेखा किया जाए तो समाज में अविश्वास बढ़ता है। शांतिपूर्ण संवाद, शिकायत निवारण के लिए अस्पताल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन को मिलकर काम करना चाहिए। इसी से विश्वास बनता है, और भविष्य में ऐसे त्रासदी से बचा जा सकता है।