अपराध

दिल्ली में 10 साल की बच्ची से रेप:नोटबुक-पेन खरीदने गई थी; 56 साल का आरोपी मकसूद गिरफ्तार, दुकान में हाथ-पैर बांधकर यौन शोषण किया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 सितंबर 2026 👁️ 3 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
दिल्ली में 10 साल की बच्ची से रेप:नोटबुक-पेन खरीदने गई थी; 56 साल का आरोपी मकसूद गिरफ्तार, दुकान में हाथ-पैर बांधकर यौन शोषण किया

दिल्ली के सदर बाजार में 10 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया। घटना 16 सितंबर की रात हुई। पुलिस ने सोमवार का जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, बच्ची रात करीब 11 बजे नोटबुक, पेन सहित स्टेशनरी का सामान खरीदने घर से निकली थी। आरोप है कि दुकानदार उसे बहला-फुसलाकर पास की दुकान में ले गया।

वहां बच्ची का हाथ-पैर बांधकर यौन शोषण किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान 56 साल के मकसूद के रूप में हुई है। PCR कॉल के बाद पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस ने बताया कि उन्हें 16 सितंबर की रात करीब 11 बजे नाबालिग से यौन शोषण की PCR कॉल मिली थी। सूचना के बाद सदर बाजार थाना, ACP सदर बाजार और महिला थाना पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के महिला थाने में केस दर्ज किया। मामले में रेप, पॉक्सो एक्ट और गलत तरीके से बंधक बनाने से जुड़ी धाराएं लगाई गई हैं। आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और उसे उसी दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, मामले की आगे जांच जारी है। नाबालिग की पहचान कानूनी प्रावधानों के तहत सार्वजनिक नहीं की गई है। 8 दिन पहले नाबालिग का गैंगरेप-मर्डर हुआ था इससे पहले दिल्ली के स्वरूप नगर में एक नाबालिग से गैंगरेप और हत्या का मामला सामने आया था। 13 सितंबर की सुबह पुलिस को कुशक रोड पर जयपाल राणा के खेत के पास खुले मैदान में बच्ची का शव मिला था।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर कानूनी मदद, काउंसलिंग और न्यायिक सहायता देने का भरोसा दिया था। इस मामले में पुलिस ने 50 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने और वारदात से जुड़े बताए जा रहे एक टेंपो का पता लगाने के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

इनमें तीन नाबालिग हैं।

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर दिल्ली के सदर बाजार में 10‑वर्षीय लड़की के रेप के मामले को उजागर करती है, जहाँ 56‑साल के आरोपी ने उसे बहलाकर दुकान में बाँधकर यौन शोषण किया। यह विषय बच्चों की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के सवाल उठाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि अपराधी सामान्य दुकानों में भी शोषण कर सकते हैं, जिससे माता-पिता और समाज में सतर्कता की आवश्यकता बढ़ती है। आम जनता पर इसका असर यह है कि लोगों को अपने बच्चों के साथ बाहर जाने पर अधिक सतर्क रहने की प्रेरणा मिलेगी और पुलिस तथा सम

🎙️ जनता का संदेश का मत

इस दुखद घटना से हमें यह सीख मिलती है कि समाज में जागरूकता और सतर्कता सबसे बड़ी रक्षा है। दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर बच्चों की निगरानी और पहचान सत्यापन को सख्त किया जाना चाहिए। यदि किसी भी प्रकार का संदेह हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। परिवारों को बच्चों को सुरक्षित मार्गदर्शन देने के साथ-साथ उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी ज्ञान भी सिखाना चाहिए। इस प्रकार हम भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोक सकते हैं।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।